For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

धमाकेदार पारी खेलने के बाद गेल ने ICC पर साधा निशाना, कहा- मैं बाॅस हूं

सेंट लूसिया। वेस्टइंडीज टीम में क्रिस गेल की जगह को लेकर कई सवाल उठे थे क्योंकि अनुभवी खिलाड़ी हाल ही में किसी न किसी विवाद का सामना कर रहे थे। हालांकि, बाएं हाथ के बल्लेबाज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 के दौरान अपना ए-गेम शुरू कर दिया और अर्धशतक बनाया। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों में से कोई भी खुलकर बल्लेबाजी नहीं कर सका, जबकि गेल ने चारों ओर से रन बटोरे। हालांकि, मैच के बाद गेल ने आईसीसी पर निशाना साधते हुए फिर से खुद को टी20 क्रिकेट का बाॅस बताया है।

दरअसल, गेल ने अपने बैट पर 'द बॉस' का स्टिकर लगा था। जब इसको लेकर उनसे सवाल किया गया तो गेल ने खुलासा किया कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) नहीं चाहता है कि मैं बल्ले पर 'यूनिवर्स बॉस' शब्द का इस्तेमाल करूं। गेल ने क्रिकेट डॉट कॉम द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, ''आईसीसी नहीं चाहता है कि मैं अपने बल्ले पर यूनिवर्स बाॅस लिखूं। इसलिए मैंने इसे छोटा कर दिया है और बस 'द बॉस' रख दिया है।'' इसके बाद गेल ने हंसते हुए कहा, ''मैं बॉस हूं।"

यह पूछे जाने पर कि क्या आईसीसी के पास 'यूनिवर्स बॉस' शब्द का कॉपीराइट है, एक एनिमेटेड गेल ने कहा, "ठीक है, मुझे इसे कॉपीराइट करना होगा। आईसीसी नहीं, मैं तकनीकी रूप से बॉस हूं।" ये बयान गेल के आत्मविश्वास को बयां करते हैं और निश्चित तौर पर उनका क्रिकेट से दूर होने का कोई इरादा नहीं है। यूनिवर्स बॉस ने कुल 38 गेंदों में 67 रन बनाए, जिसकी बदाैलत वेस्टइंडीज ने केवल 14.5 ओवर में 142 रनों का पीछा करते हुए मैच को 6 विकेट से जीत लिया। इस जीत के साथ, मेन इन मरून ने भी पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली।

पांच मैचों की सीरीज का चौथा टी20 मैच 14 जुलाई (बुधवार) को सेंट लूसिया में होगा। वेस्टइंडीज ने सीरीज पर पहले से ही कब्जा कर लिया है। हालांकि वेस्टइंडीज अपनी जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगा। दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलियाई टीम इस सीरीज में और कोई मैच नहीं गंवाना चाहेगी।

Story first published: Tuesday, July 13, 2021, 15:24 [IST]
Other articles published on Jul 13, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+