Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

संजू सैमसन ने ठोका दोहरा शतक, बताैर विकेटकीपर बनाया ये वर्ल्ड रिकॉर्ड

नई दिल्ली। संजू सैमसन ने विजय हजारे ट्राॅफी में दोहरा शतक ठोकते हुए भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल होने का दावा और मजबूत कर दिया है। 24 वर्षीय इस विकेटकीपर को लेकर हरभजन सिंह व गाैतम गंभीर पहले से ही सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं। संजू ने केरला के लिए खेलते हुए गोवा के खिलाफ 129 गेंदों में नाबाद 212 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 21 चाैके व 10 छक्के शामिल रहे। इसी के साथ संजू ने बताैर विकेटकीपर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है।

बना ये वर्ल्ड रिकॉर्ड

बना ये वर्ल्ड रिकॉर्ड

दरअसल, संजू अब विश्व क्रिकेट के लिस्ट ए टूर्नामेंट में 210 रन बनाने के साथ ही बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने यह रिकाॅर्ड पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज आबिद अली को पछाड़ते हुए हासिल किया है। आबिद के नाम बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज 209 रनों की पारी शामिल थी। इसके अलावा विजय हजारे ट्रॉफी की बात करें तो संजू के द्वारा खेली गई 212 रनों की पारी इस टूर्नामेंट में भी अपने आप में खेली गई सबसे बड़ी पारी है। इससे पहले के.वी. कुशल के नाम सबसे अधिक 202 रनों की पारी शामिल थी।

ऐसा करने वाले छठे भारतीय

ऐसा करने वाले छठे भारतीय

संजू सैमसन के लिस्ट ए करियर की यह पहली सेंचुरी थी, जिसे उन्होंने दोहरे शतक में तब्दील किया। लिस्ट ए क्रिकेट में दोहरा शतक जमाने वाले संजू सैमसन भारत के छठे बल्लेबाज बन गए हैं। संजू सैमसन से पहले ऐसा कमाल का कारनामा सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, रोहित शर्मा (2 बार), कर्ण कौशल ने किया है। विजय हजारे ट्रॉफी में किसी भी बल्लेबाज के द्वारा जमाया गया यह सर्वोच्च स्कोर है। संजू के दोहरे शतक की बदाैलत केरला ने 3 विकेट खोकर 377 रन बनाए।

पंत की बढ़ी मुश्किलें

पंत की बढ़ी मुश्किलें

बता दें कि संजू कारण अब ऋषभ पंत की मुश्किले बढ़ना शुरू हो गई हैं। पंत जहां लगातार फ्लाॅप हो रहे हैं तो वहीं संजू हर माैके का फायदा उठा रहे हैं। संजू ने धमाकेदार पारी के साथ भारतीय टीम का दरवाजा एक बार फिर खटखटाया है। अब देखना यह बाकी है कि उन्हें कब नीली जर्सी पहनने का माैका मिलता है। संजू सैमसन ने साल 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 में अपना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था, लेकिन उसके बाद उन्हें टीम इंडिया में शामिल होने का मौका नहीं मिला।

Story first published: Saturday, October 12, 2019, 16:05 [IST]
Other articles published on Oct 12, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+