
'करियर में जिन गेंदबाजों का सामना किया, आमिर उनमें सबसे मुश्किल'
बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के साथ चैट शो में कोहली ने कहा था- "मौजूदा समय में पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर....वह इस समय दुनिया के शीर्ष दो या तीन गेंदबाजों में से हैं। मैंने अपने करियर में जिन गेंदबाजों का सामना किया, आमिर उनमें सबसे मुश्किल गेंदबाजों में से एक है। उनका सामना करते हुए आपको टॉप स्तर का खेल दिखाना होता है वरना आप आउट हो सकते हैं। असाधारण! बहुत अच्छा गेंदबाज! '

'विश्व जानता है कि कोहली श्रेष्ठ हैं'
अब मोहम्मद आमिर ने कोहली से खुद की तारीफ सुनते हुए बड़ी प्रतिक्रिया दी है। आमिर ने कहा- "विश्व जानता है कि कोहली श्रेष्ठ हैं और आपको उनके सामने बेस्ट देना होता है। अगर आप उन्हें मौका देंगे, तो वे मैच को दूर लेकर जाएंगे जैसा उन्होंने ढाका में एशिया कप के दौरान भी किया था।"

कोहली विश्व के गेंदबाजों के लिए एक चुनौती हैं
आमिर ने आगे कहा- "विश्व में ऐसे कम ही बल्लेबाज हैं, जो ऐसा कर पाते हैं। मुझे उनको टारगेट करने के लिए पूरी तरह से एकाग्र होना होगा। लक्ष्य का पीछा करते हुए उनका औसत और स्ट्राइक रेट अच्छा है इसलिए वे विश्व के गेंदबाजों के लिए एक चुनौती हैं। कोहली जैसे बल्लेबाज के सामने गेंदबाजी करने से आप बेहतर गेंदबाज बनते हैं।"

कोहली का मुझे बल्ला गिफ्ट करना मेरी सबसे अच्छी मेमोरी
कोहली ने पहले भी अमिर की तारीफ है। कोहली ने पिछले साल टी20 वर्ल्डकप के दौरान भारत-पाक मुकाबले से पहले 25 वर्षीय तेज गेंदबाज आमिर को अपना बल्ला गिफ्ट किया था। आमिर ने उस क्षण को याद करते हुए कहा कि कोलकाता में कोहली द्वारा मुझे बैट देना मेरी एवरग्रीन मेमोरी में से एक है।


Click it and Unblock the Notifications
