For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

बुमराह पर रज्जाक के बयान के बाद इरफान ने उड़ाई पाकिस्तानियों के बड़बोलेपन की 'गिल्लियां'

नई दिल्ली: भारत के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी इरफान पठान ने भारत के फ्रंट लाइन पेसर जसप्रीत बुमराह पर अपनी टिप्पणियों के लिए अब्दुल रज्जाक को आड़े हाथों लिया है।

हाल ही में, रज्जाक ने सोशल मीडिया पर तब हलचल मचाई जब उन्होंने बुमराह को 'बेबी बॉलर' कहा। पठान ने प्रशंसकों से आग्रह किया है कि वे इन बयानों पर इस तरह के ध्यान न दें।

क्रिकेटर से कमेंटेटर बने पठान ने हालांकि किसी का नाम लिया नहीं लेकिन उनके हैशटैग साफ इशारा कर गए कि पठान ने यह बात किस मामले के तहत कही है। ट्विटर पर किए गए एक ट्वीट के जरिए पठान ने पाकिस्तान क्रिकेटरों के बड़बोले पन को उजागर किया है।

"इरफान जेसे गेंदबाज हमारी गली गली में पाये जातें हैं"

पठान ने अपने ट्विटर पोस्ट में लिखा है: "इरफान जेसे गेंदबाज हमारी गली गली में पाये जातें हैं" पर जब जब ये गली गेंदबाज इनके सामने खेला हर बार इनकी गिल्लियां निकल के रख दी। सभी प्रशंसकों से अनुरोध है कि वे ऐसे बयानों पर अनावश्यक रूप से अपना समय बर्बाद न करें। बस पढ़ो और मुस्कुराओ।

रज्जाक ने क्रिकेट पाकिस्तान चैनल के साथ अपने हालिया साक्षात्कार में कहा कि उन्होंने ग्लेन मैक्ग्रा और वसीम अकरम जैसे महान गेंदबाजों का सामना किया था, इसलिए उनके लिए बुमराह एक "बेबी बॉलर" हैं।

पठान ने उजागर किया एक और ऐसा ही किस्सा-

पठान ने उजागर किया एक और ऐसा ही किस्सा-

रज्जाक ने कहा, "मैंने ग्लेन मैक्ग्रा और वसीम अकरम जैसे महान गेंदबाजों के खिलाफ खेला है, इसलिए बुमराह मेरे सामने एक बच्चा है और मैं आसानी से हावी हो सकता हूं और उस पर हमला कर सकता हूं।"

पाकिस्तान की U-19 WC टीम में नशीम शाह की एंट्री, जूनियर टीम में टेस्ट प्लेयर लेने पर उठा सवाल

पठान ने यह जवाब भी इसी संदर्भ में दिया है। एक समय पठान के बारे में यह बात पूर्व पाक बल्लेबाज और तत्कालीन कोच जावेद मियांदाद ने कही थी। उन्होंने कहा था कि पठान जैसे गेंदबाज पाकिस्तान के गली-मोहल्ले में हैं जिनकी ओर हम देखते भी नहीं। उन्होंने आगे कहा कि पठान भारतीय टीम के हिसाब से ठीक गेंदबाज हैं लेकिन वे पाकिस्तान को तंग करने की वह क्षमता नहीं रखते तो भारत की बखिया उधेड़ने के लिए शोएब अख्तर और मोहम्मद शमी रखते हैं।

पाकिस्तान के खिलाफ ही ली थी पठान ने हैट्रिक

पाकिस्तान के खिलाफ ही ली थी पठान ने हैट्रिक

हालांकि पठान का प्रदर्शन पाकिस्तान के खिलाफ शानदार रहा है। जब भारत ने 2006 में पाकिस्तान का दौरा किया था, तब इरफ़ान पठान ने पाकिस्तान के शीर्ष क्रम को ध्वस्त कर दिया था। उन्होंने तीसरे टेस्ट के पहले ही ओवर में हैट्रिक ली थी। वह हरभजन सिंह के बाद टेस्ट हैट्रिक लेने वाले दूसरे भारतीय बन गए।

पाकिस्तान के खिलाफ 2007 के टी 20 विश्व कप फाइनल में, वडोदरा में पैदा हुए बाएं हाथ के गेंदबाज ने शानदार गेंदबाजी की और 4 ओवर में 16 रन देकर तीन विकेट लिए। उन्होंने अपने जबरदस्त प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ़ द मैच' का पुरस्कार प्राप्त किया।

Story first published: Friday, December 6, 2019, 17:02 [IST]
Other articles published on Dec 6, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+