For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

संन्यास के बाद इरफान ने बताया वो पल जो उनके लिए रहा सबसे खास

नई दिल्ली। 'स्विंग' के दम पर बहुत ही कम समय में क्रिकेट जगत में छा जाने वाले तेज गेंदबाज इरफान पठान ने टीम से करीब 8 साल बाहर रहने के बाद शनिवार क्रिकेट के सभी फाॅर्मेट से संन्यास ले लिया है। इरफान ने भारत के लिए आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच अक्तूबर 2012 में टी20 के रूप में साउछ अफ्रीका के खिलाफ खेला था। इरफान ने संन्यास की घोषणा करने के बाद सभी का धन्यवाद करते हुए उस लम्हे का का भी जिक्र किया जो उनके लिए सबसे खास रहा।

इरफान ने कहा, ''इंडिया कैप हासिल करना मेरे लिए सबसे पल था, मेरा क्रिकेट करियर बेहद शानदार गुजरा। प्रशंसकों ने मुझ पर बहुत सारा प्यार और आशीर्वाद बरसाया है। मैं शीर्ष 5 गेंदबाजों की सूची में था, जो एक बड़ी उपलब्धि है। हर किसी की तरह मैं भी अच्छा करना चाहता था, लेकिन यह। हालांकि, मैं क्रिकेट से जुड़ा रहूंगा।

इरफान ने भारत के लिए 29 टेस्ट खेले जिसमें उन्होंने 100 विकेट दर्ज किए हैं। वहीं 120 वनडे मैचों में 173 व 24 टी20 मैचों में 28 विकेट दर्ज हैं। इरफान ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में भी 122 मैच खेले जिसमें उनके नाम 384 विकेट दर्ज हैं। वहीं लिस्ट ए क्रिकेट में खेले 193 मैचों में 272 विकेट निकाले हैं। उनके नाम किसी टेस्ट मैच के पहले ही ओवर में हैट्रिक लेने का रिकाॅर्ड है। उन्होंने 2006 की तारीख 29 जनवरी को पाकिस्तान के खिलाफ हैट्रिक ली थी।

तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए पाकिस्तान दाैरे पर थी। सीरीज का आखिरी मैच कराची में हुआ। इस मैच में भारत ने टाॅस जीता और पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी करने का न्याैता दिया। पहला ओवर इरफान पठान फेंकने आए और उन्होंने ओवर की आखिरी तीन गेंदों पर हैट्रिक लेकर तहलका मचा दिया। उन्होंने चौथी गेंद पर सलमान बट को स्लिप में राहुल द्रविड़ के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा। फिर पांचवी गेंद पर युनिस खान को एलबीडब्ल्यू किया जबकि ओवर की आखिरी गेंद पर मोहम्म युसुफ को क्लीन बोल्ड किया था।

Story first published: Saturday, January 4, 2020, 20:11 [IST]
Other articles published on Jan 4, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+