Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईपीएल : रॉयल चैलेंजर्स के 100 रन पूरे (लीड-5)

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से जैक्स कैलिस 53 और विराट कोहली 2 बनाकर खेल रहे हैं।

बैंगलोर का पहला विकेट कैमरान व्हाइट के रूप में गिरा। वह 11 गेंदों में चार रन बनाकर चौथे ओवर में आउट हुए। अमित मिश्रा की गेंद पर वार्नर ने उनका कैच लपका।

केविन पीटरसन 19 गेंदों में एक छक्के की मदद से 16 रन बनाकर 10वें ओवर में सांगवान की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद 12वें ओवर में रोबिन उथप्पा सांगवान की गेंद पर वार्नर के हाथों लपके गए। उन्होंने नौ गेंदों में एक छक्के की मदद से 12 रन बनाए।

रॉस टेलर ने 10 गेंदों में तीन छक्के की मदद से 22 रन बनाए। भाटिया की गेंद पर वह पगबाधा आउट हुए।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली डेयर डेविल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए। दिल्ली की ओर पॉल कोलिंगवुड ने शानदार 75 रन बनाए। वीरेंद्र सहवाग ने 35 और वार्नर ने 33 रनों का योगदान दिया।

दिल्ली का पहला विकेट वीरेंद्र सहवाग के रूप में गिरा। सहवाग ने 22 गेंदों में पांच चौके और दो छक्के मदद से 35 रन बनाए। वह पांचवें ओवर में मिथुन की गेंद पर बोल्ड हो गए। गौतम गंभीर छठे ओवर में महज एक रन के योग पर रन आउट हो गए।

डेविड वार्नर 10वें ओवर में 22 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 33 रन बनाकर आउट हुए। कुंबले की गेंद पर विराट कोहली ने उनका कैच लपका। दिनेश कार्तिक 11वें ओवर में छह रन के निजी योग पर अप्पन्ना की गेंद पर व्हाइट के हाथों कैच आउट हुए।

पॉल कोलिंगवुड ने 46 गेंदों में तीन चौके और सात छक्के की मदद से शानदार 75 रन बनाकर नाबाद रहे। केदार जाधव सात रन बनाकर रन आउट हो गए। डेनियल वेटोरी 19 रन बनाकर नाबाद रहे।

बैंगलोर की ओर से अनिल कुंबले, मिथुन और अप्पन्ना को एक-एक विकेट मिला।

दिल्ली डेयर डेविल्स ने अब तक आठ मैच खेले हैं जिसमें पांच में उसे जीत मिली और तीन में हार का सामना करना पड़ा है। अंक तालिका में 10 अंकों के साथ वह तीसरे स्थान पर है।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने भी अब तक आठ मैच खेले हैं जिसमें पांच में उसे जीत मिली है और तीन में हार का सामना करना पड़ा है। उसके भी 10 अंक हैं लेकिन रन रेट के हिसाब से वह अंक तालिका में मुंबई इंडियंस के बाद दूसरे स्थान पर है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:34 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+