Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मुस्तफिजुर रहमान की दो बड़ी समस्यायें, वार्नर के लिए भी थी बड़ी मुसीबत

नई दिल्ली। सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से शानदार गेंदबाजी करने वाले मुस्तफिजुर रहमान की गेंदबाजी का हर कोई लोहा मानते हैं। उनकी तेज स्विंग गेद का कई बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नहीं है। लेकिन इसके बावजूद कई ऐसी वजहें हैं जो मुस्तफिजुर को परेशान कर रही हैं।

बल्लेबाज रिकी भुई ने मुस्तफिजुर रहमान की दो बड़ी मुश्किलों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि मुस्तफिजुर को दो चीजों से बहुत डर लगता है। पहला बल्लेबाजी करने से और दूसरा अंग्रेजी बोलने से। भूवि बताते हैं कि इसी वजह से मेरी मुस्तफिजुर से अच्छी बनती थी क्योंकि मैं ही एकलौता ऐसा खिलाड़ी हैदराबाद कैंप में था जो मुस्तफिजुर की मां की भाषा भी बोल सकता है।

हैदराबाद की टीम के कप्तान डेविड वार्नर ने भी हाल ही में कहा था कि वह मुस्तफिजुर से गूगल ट्रांसलेटर के जरिए बात करने की कोशिश करते हैं। लेकिन जब टीम के मैनेजर को पता चला भूवि बंगाली अच्छी बोल सकता है तो काफी हद तक वार्नर की मुश्किल खत्म हो गयी।

भूवि बताते हैं कि मुस्तफिजुर अपने साथी खिलाड़ियों से कलाई के इशारे से बात करते हैं और कंधा उंचा करके बताते हैं कि वह बाउंसर डालेंगे मुस्तफिजुर के पास सिर्फ दो ही अंग्रेजी के शब्द हैं एक
प्रॉब्लम यानि उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा है और दूसरा नो प्रॉब्लम यानि वह समझ गये हैं कि क्या करना है।

टीम के कोच टॉम कूडी का कहना है कि मुस्तफिजुर का व्यक्तित्व काफी अच्छा है और वह मैदान के अंदर और बाहर दोनों ही जगर बेहतर इंसान है। उन्होंने कहा कि मुस्तफिजर थोड़ी थोड़ी अंग्रेजी समझ रहा है लेकिन क्रिकेट ऐसी भाषा है जिसे हर कोई समझता है

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:14 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+