For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO: ऑस्ट्रेलिया में नन्हे 'जसप्रीत बुमराह' ने गेंदबाजी के दौरान किया अनोखा 'कारनामा'

नई दिल्ली। जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया में जबरदस्त गेंदबाजी करने के बाद ऑस्ट्रेलिया में भी अपने फैंस की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी की है। बुमराह को अब नई पीढ़ी का बड़ा तेज गेंदबाज माना जा रहा है। अपने अपरंपरागत एक्शन के चलते बुमराह वन डे और टी20 क्रिकेट में पहले ही नाम कमा चुके थे। पिछले साल पूरे टेस्ट सीजन में बुमराह ने शानदार प्रदर्शन करके खुद को लाल गेंद का भी शानदार गेंदबाज साबित कर दिया है। बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया में मिली ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीत में खास भुमिका निभाते हुए सबसे ज्यादा विकेट झटके थे।

4 टेस्ट मैचों में 21 विकेट लेकर कंगारू बल्लेबाजी की कमर तोड़ने वाले बुमराह का एक्शन इतना चर्चा में आ गया है कि कंगारूओं की नई पीढ़ी उसकी नकल करती देखी जा सकती है। बुमराह के एक नन्हे ऑस्ट्रेलियाई फैन का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो गया है जिसमें यह बच्चा बुमराह की गेंदबाजी की नकल कर रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि यह नन्हा फैन बुमराह के रनअप की लगभग हूबहू नकल करने में सफल रहा है। हालांकि जब गेंद छोड़ने की बारी आती है तो यह नन्हा गेंदबाज संतुलन बिगड़ने के कारण गिर जाता है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बुमराह की अहमियत को देखते हुए उनको वन डे सीरीज में आराम देने का फैसला किया है। बुमराह अब ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वन डे सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। उनकी जगह पर टीम में मोहम्मद सिराज को शामिल किया गया है। बता दें कि बुमराह का दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में शानदार प्रदर्शन रहा है। कुछ ही महीनों में इंग्लैंड में विश्व कप भी शुरू होने जा रहा है जिसमें एक बार फिर से बुमराह भारत के अहम गेंदबाज होंगे।

Story first published: Wednesday, January 9, 2019, 14:00 [IST]
Other articles published on Jan 9, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+