एक के बाद एक विराट के मुरीद हो रहे हैं पाक क्रिकेटर्स, अख्तर के बाद इस खिलाड़ी ने की तारीफ
नई दिल्ली। भले ही भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली जा रही हो लेकिन दोनों देशों के क्रिकेटर्स एक दूसरे के प्रति काफी सम्मान रखते हैं। दोनों देशों की सीमाओं पर भले ही शांति न हो लेकिन खिलाड़ी आपस में शांति बनाए रखने का पूरा प्रयास कर रहे हैं।

अख्तर ने भी कोहली को नेकदिल इंसान बताया था
हाल ही में विराट कोहली ने शोएब अख्तर की तारीफ की थी जिसके बाद अख्तर ने भी कोहली को नेकदिल इंसान बताया था। अब कोहली ने एक चैट शो में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद इरफान की भी तारीफ की। जैसे ही कोहली ने इरफान की तारीफ की वैसे ही इरफान ने भी कोहली को बेहतरीन इंसान बताया।

मैं हमेशा आपके लिए दुआ करता हूं, मेरे दोस्त
कोहली से तारीफ सुनकर इरफान ने ट्वीट, ‘विराट कोहली बेहतरीन इंसान हैं। बड़े दिल वाले बड़े खिलाड़ी। मैं हमेशा आपके लिए दुआ करता हूं, मेरे दोस्त। उम्मीद करता हूं कि हम मैदान पर एकसाथ ज्यादा से ज्यादा मैच खेलें।'
दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाज शोएब अख्तर की जमकर तारीफ की
बता दें कि गौरव कपूर के साथ ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस शो में विराट कोहली ने पाकिस्तान ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाज शोएब अख्तर की जमकर तारीफ की थी। जिसके बाद अख्तर ने कोहली को दुनिया का सबसे बेहतरीन बल्लेबाज और शानदार इंसान बताया।

आमिर विराट कोहली को अपना पसंदीदा बल्लेबाज मानते हैं
इन सबसे पहले कोहली और पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर की दोस्ती हर किसी को पता है। आमिर विराट कोहली को अपना पसंदीदा बल्लेबाज मानते हैं। यही नहीं उन्होंने विराट कोहली को दुनिया का सबसे खतरनाक बल्लेबाज कहा था। साथ ही ये भी कहा था कि कोहली गेंजबाजों के लिए एक चुनौती हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
