Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2017: 6 साल बाद बना है ऐसा संयोग, जानकर रह जाएंगे दंग

कोलकाता को 6 विकेट से हारकर मुंबई इंडियंस फाइनल में पहुंच चुकी है और आईपीएल का अंतिम महामुकाबला 21 मई को हैदराबाद में होने जा रहा है। लेकिन ये मुकाबला इसलिए भी खास हैं क्योंकि इसमें 6 साल बाद एक बड़ी ही रोचक संयोग बना है। जी हां, दरअसल मुंबई इंडियंस और राइजिंग पुणे सुपरजायंट दोनों पड़ोसी टीमें हैं। आईपीएल के इतिहास में ऐसा 6 साल बाद दोबारा होने जा रहा है जब दो पड़ोसी टीमें आईपीएल का फाइनल खेंलेंगी। आपको बता दें कि इससे पहले 2011 में चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू आईपीएल के फाइनल में खेली थी। हालांकि ये फाइनल धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने अपने नाम किया था।

गौरतलब है कि धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने दो बार लगातार (2010, 2011) में आईपीएल का खिताब जीता था। अब धोनी पुणे की तरफ से खेल रहे हैं तो ऐसे में धोनी के कंधों पर फिर एक बार अपनी टीम को खिताब दिलाने की जिम्मेदारी है। वहीं मुंबई चौथी बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची है। ये भी एस संयोग ही है कि फाइनल में अब तक हर बार मुंबई काा सामना चेन्नई सुपरकिंग्स से हुआ है। पहली बार किसी दूसरी टीम के साथ उसका फाइनल है लेकिन इसमें धोनी फिर भी कॉमन हैं। अब ये तो वक्त ही बताएगा कि बाजी धोनी मारते हैं रोहित शर्मा।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+