नई दिल्ली, 25 अप्रैलः जम्मू कश्मीर में 62 वां संतोष ट्राफी फुटबाल टूर्नामेंट 25 मई से होगा, जो 15 जून तक चलेगा। इस टूर्नामेंट के पिछली बार के विजेता पंजाब, उप विजेता पश्चिम बंगाल और सेमी फाइनल तक पहुंचने वाले केरल व महाराष्ट्र को इस बारटूर्नामेंट के क्वोर्टर फाइनल लीग राउंड के लिए सीधा प्रवेश मिला है। यह राउंड 5 जून से शुरू होगा।
अन्य टीमों के आठ ग्रुप बनाए गए हैं। इन सभी टीमों के बीच मैच जी.जी.एम. साइंस कालेज जम्मू और श्रीनगर के पोलो ग्राउंड व बख्शी स्टेडियम में होंगे। मेजबान जम्मू कश्मीर का पहला मुकाबला 25 मई को पाण्डिचेरी से बख्शी स्टेडियम में होगा, जबकि एक अन्य मैच में दमन- दीव का मुकाबला हिमाचल प्रदेश से होगा।
तमिलनाडु और सिक्किम के बीच मुकाबला 26 मई को होगा, जबकि जी. जी. एम. साइंस कालेज में चंडीगढ़ का मुकाबला बिहार से होगा। सेमी फाइनल मैच 12 और 13 जून को खेला जाएगा, जबकि फाइनल मैच 15 जून को खेला जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:12 [IST]