मुंबई। मुंबई के सचिन तेंदुलकर जिम खाना मैदान पर सचिन नहीं बल्कि एक और तेंदुलकर का नाम गूंज रहा है। सोच में पड़ गए ना? तो आईए आपको बता दें कि हम बात कर रहे हैं सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर उर्फ जूनियर तेंदुलकर की जिन्होंने अंडर 16 मैच में शतक लगाने के साथ ही साथ गेंदबाजी में भी जबरदस्त कमाल दिखाया है।
उल्लेखनीय है कि अर्जुन तेंदुलकर बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। वो तेज गेंदबाजी करते हैं। पहली पारी में 106 रन बनाने के बाद गेंदबाजी में कमाल दिखाने वाले अर्जुन ट्विटर पर एक बार फिर टॉप ट्रैन्ड में आ गए हैं।