For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अब श्रीलंका के बाद यह देश भी करेगा पाकिस्तान का दौरा, रखी यह शर्त

नई दिल्ली। पाकिस्तान (Pakistan) में श्रीलंकाई टीम पर आतंकी हमले के 10 साल बाद एक बार फिर सीमित ओवर्स की सीरीज के लिए श्रीलंका की टीम पाक दौरे पर जानें को तैयार हो गई है। भले ही श्रीलंका टीम के बड़े खिलाड़ियों ने इस दौरे पर जाने से इंकार कर दिया हो लेकिन देश में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट वापस लौटने का सपना लिए पाकिस्तान (Pakistan) के लिहाज से यह बड़ी जीत मानी जा सकती है। वहीं शुक्रवार को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने भी पाकिस्तान (Pakistan) दौरे को लेकर बात कही है जिससे पाकिस्तान (Pakistan) में अतंर्राष्ट्रीय क्रिकेट की मेजबानी का मौका बढ़ जाएगा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अनुसार कंगारू टीम साल 2022 तक पाकिस्तान (Pakistan) दौरे पर जा सकती है हालांकि मुख्य कार्यकारी अधिकारी केविन रॉबर्ट्स ने कहा कि सुरक्षा संबंधी चिंता बनी रहेगी और वह खिलाड़ियों की सुरक्षा को खतरे में नहीं डालेंगे।

रॉबर्ट्स ने मेलबर्न के एसईएन रेडियो को बताया कि वह खुद जमीनी हालात देखना चाहते थे। रॉबर्ट्स ने कहा, 'हम पाकिस्तान (Pakistan) में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी चाहते हैं। लेकिन हम अपने लोगों की जान खतरे में नहीं डालेंगे।'

और पढ़ें: World boxing Championship के फाइनल में पहुंच अमित पंघल ने रचा इतिहास, मनीष को मिला ब्रॉन्ज

उन्होंने कहा, 'इस दौरे का उद्देश्य सुरक्षा के लिए उनकी तैयारी और योजना देखना था। फिर दो साल में होने वाले दौरे के लिए खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ की सुरक्षा के लिए हम अपनी उम्मीदें भी बताना शुरू करेंगे। चीजें सही दिशा में आगे बढ़ रही हैं। हम पुलिस की गाड़ी में थे और सुरक्षित थे। लेकिन निश्चित रूप से इस समय सुरक्षा की जरूरत है।'

गौरतलब है कि श्रीलंकाई टीम पर मार्च 2009 के दौरे के दौरान लाहौर में आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 6 खिलाड़ी घायल हुए थे। इस हमले में 6 पाकिस्तानी पुलिसकर्मी और दो नागरिकों की मौत हो गई थी।

और पढ़ें: सचिन तेंदुलकर ने खोला स्टिव स्मिथ की सफलता का राज, बताया Ashes में कैसे बने रन मशीन

इस हमले के बाद अधिकतर अंतरराष्ट्रीय टीमों ने पाकिस्तान (Pakistan) का दौरा करने से इनकार कर दिया था। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के उच्च स्तरीय दल ने एक दशक से अधिक समय में पाकिस्तान (Pakistan) का दौरा किया और रॉबटर्स गुरुवार को ही लौटे हैं। सरकार की सलाह पर 1998 के बाद से ऑस्ट्रेलियाई टीम वहां नहीं खेली हैं लेकिन कार्यक्रम के अनुसार, पाकिस्तान (Pakistan) का दौरा 2022 को होना है।

Story first published: Friday, September 20, 2019, 18:29 [IST]
Other articles published on Sep 20, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+