oi-Akash
नई दिल्ली। आईपीएल में हर दिन कुछ खास होता है शायद यही इस खेल की विशेषता भी है, हर मैच में रोमांच इस खेल को अलग बनाता है। आईपीएल 11 की अगर बात करें तो अब तक बहुत सारे रोमांचक मुकाबले हुए हैं। खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से लोगों का दिल जीत लिया है लेकिन अगर इस सीजन में अब तक दिल्ली डेयरडेविल्स के सफर की बात करें तो दिल्ली का अब तक का सफर बेहद निराशाजनक रहा है और यही कारण है कि अंक तालिका में दिल्ली डेयरडेविल्स सबसे नीचे है। अपनी टीम के इस प्रदर्शन से न सिर्फ फैंस में बेहद निराशा है बल्कि दिल्ली के खिलाड़ी भी अपने इस प्रदर्शन से बेहद नाखुश हैं। अभी हाल ही में दिल्ली को इस सीजन का चैंपियन बनाने का वादा करने वाले गौतम गंभीर ने खुद को दिल्ली के कप्तान के दारोमदार से अलग कर लिया था।
बतौर कप्तान केकेआर को दो बार चैंपियन बनाने वाले गौतम गंभीर ने जब दिल्ली डेयरडेविल्स का दामन थामा तो दिल्ली के फैंस को उम्मीद थी की आईपीएल 11 के इस मुकाबले में दिल्ली की टीम बेहतर क्रिकेट खेलेगी, हालांकि इसका आश्वासन खुद गंभीर ने भी किया की वो दिल्ली की टीम को केकेआर की तरह चैंपियन बनाकर ही दम लेंगे, लेकिन हुआ इसका उल्टा दिल्ली की टीम ने अबतक सिर्फ एक ही मुकाबले में जीत पाई है। अपने इस प्रदर्शन से नाखुश गंभीर ने दिल्ली की कप्तानी भी छोड़ दी और अपनी 2 करोड़ 80 लाख की मैच फीस भी न लेने का वादा किया है। हालांकि दिल्ली की जिम्मेदारी अब युवा श्रेयस के कंधो पर है,लेकिन गौतम के इस गंभीर फैसले पर ट्वीटर पर इन दिनों प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। लोग ट्वीटर पर गंभीर के इस फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया कुछ इस तरह से दे रहे हैं।
सोशल मीडिया पर बताया इसका कारण
गौतम गंभीर ने कहा की वे अपने प्रदर्शन से नाखुश हैं और वे कप्तान के दारोमदार से खुद को अलग कर रहे हैं।
कहा- उम्मीद करता हूं कि गंभीर के साथ अच्छा हो
प्रशंसक ने कहा की वो गंभीर के बहुत बड़े फैन नहीं हैं लेकिन उन्हें मुश्किल में देखकर उन्हें दुख होता है।
प्रशंसक ने जताया दुख
प्रशंसक ने कहा कि गंभीर की वजह से वो दिल्ली को करते थे सपोर्ट, अब नहीं करेंगे सपोर्ट
कहा- ईमानदार खिलाड़ी की है निशानी
मैच फीस न लेने के फैसले को बताया बहादुरी और ईमानदारी का प्रमाण।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Friday, April 27, 2018, 12:14 [IST]
Other articles published on
Apr 27, 2018