प्रो कबड्डी लीग 2019 : तमिल और पटना के बीच मुकाबला, दोनों टीमें चाहेंगी हार का सिलसिला तोड़ना
नई दिल्ली। प्रो कबड्डी लीग 2019 का 83वां मैच तमिल थलाइवाज और पटना पाइरेट्स के बीच होगा। मुकाबला कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में रात 8.30 से शुरू होगा। अंक तालिका में 11वें स्थान पर मौजूद थलाइवाज लगातार 6 मुकाबले हार चुकी है तो वहीं 12वें स्थान पर मौजूद पाइरेट्स भी लगातार 6 मुकाबले गंवा चुके हैं। दोनों ही टीमें जब आपस में भिड़ेंगी तो हार के सिलसिले को खत्म करने की कोशिश करेंगी।
अगर दोनों टीमों के बीच हुए अभी तक मैचों के नतीजों पर नजर डालें तो तमिल का पलड़ा भारी नजर आता है। दोनों के बीच प्रो कबड्डी लीग के इतिहास में 7 बार आमना-सामना हुआ जिसमें पटना सिर्फ एक मैच ही जीत सकी है, जबकि एक ड्रा रहा और 5 मैचों में तमिल ने बाजी मारी। हालांकि इस बार तमिल थलाइवाज के स्टार खिलाड़ी फीके नजर आ रहे हैं तो वहीं पाइरेट्स में प्रदीप नरवाल को सपोर्ट की कमी साफ महसूस हो रही है। पटना के प्रदीप नरवाल 132, जबकि थलाइवाज के राहुल चौधरी 76 रेड अंक टीम के लिए जुटा चुके हैं। वहीं थलाइवाज की ओर से मंजीत छिल्लर 35 और पटना की तरफ से जयदीप 31 टैकल अंक जुटा चुके हैं।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं
तमिल थलाइवाज-
रेडर: अजय ठाकुर, आनंद, राहुल चौधरी, शब्बीर बापू, वी अजीथ कुमार, विनीत शर्मा, यशवंत बिश्नोई।
डिफेंडर: अजीत, एम अभिषेक, पोनप्रतिभन, हिमांशु, मोहित छिल्लर, सागर, मिलाद शाईबेक।
ऑलराउंडर: हेमंत चौहान, मंजीत छिल्लर, रण सिंह, विक्टर ओबरॉय।
पटना पाइरेट्स-
रेडर: आशीष, जैंग कुन ली, मोहम्मद इस्माइल मगशूदलू महाली, मोहित, नवीन, प्रदीप नरवाल, पूरण सिंह, राजीव सिंह प्रताप राव चव्हाण।
डिफेंडर: महेंद्र चौधरी, नीरज कुमार, जयदीप, सुरेंद्र नाडा, बिंटू नरवाल, जवाहर डागर।
ऑलराउंडर: हादी ओशटोरक, रवींद्र, साहिल मन्न, विकास जागलान।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
