Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

VIDEO : जडेजा ने उतारी कोहली की नकल और रोहित ने बताया नाम, कुछ ऐसा था विराट का रिएक्शन

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों विंडीज दाैरे पर 3 वनडे मैचों की सीरीज खेल रही है। पहला मैच गुरुवार को प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला गया लेकिन बारिश के कारण रद्द किया गया। मैच पूरा ना हो पाने के बाद भारतीय खिलाड़ी मस्ती करते दिखे। खासकर ओपनर रोहित शर्मा और रविंद्र जडेजा। दोनों एक गेम खेलते नजर आए जिसमें जडेजा ने कोहली की नकल की तो रोहित नाम बताते दिखे, जिसपर टीम के कप्तान का रिएक्शन भी देखने लायक था।

दरअसल, रोहित और जडेजा हेड्स अप चैलेंज खेलते नजर आए। जिसमे जडेजा बिना बोले टीम के खिलाड़ियों की नकल करते हैं और रोहित शर्मा उस खिलाड़ी का नाम बताते हैं। इस वीडियो में रोहित शर्मा एक कार्ड उठाते हैं और उस पर जिस खिलाड़ी का नाम लिखा होता है, जडेजा उसकी नकल बिना खिलाड़ी का नाम लिए उतारते हैं और रोहित शर्मा को उस खिलाड़ी का सटीक नाम बनाना होता है ।बीसीसीआई ने अपने अधिकारिक ट्वीटर हैंडल से टीम इंडिया के खिलाड़ियों के हेड्स अप चैलेंज का वीडियो पोस्ट किया है, जो कि सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

इस गेम में पहला नाम जसप्रीत बुमराह का आता है। जडेजा बुमराह का गेंदबाजी ऐक्शन दिखाते हैं, जिसे रोहित तुरंत पहचान लेते हैं। इसके बाद अगला नाम कप्तान कोहली का आता है। इस बार जडेजा विराट के बैटिंग के दौरान अक्सर की जाने वाले ऐक्शन को दोहराते हैं और स्टांस लेकर बॉल को वेल लेफ्ट करने की ऐक्टिंग करते हैं। रोहित इसे पहचानने में भले कुछ समय लेते हैं, लेकिन वह सही जबाव देते हैं। इस बीच चेयर पर बैठे विराट अपना नाम सुनकर जडेजा से एक्शन को दोहराने की बात करते हैं और जडेजा फिर से उन्हें विराट का एक्शन करके दिखाते हैं, जिस पर विराट और रोहित दोनों हंसते हैं।

Story first published: Saturday, August 10, 2019, 14:57 [IST]
Other articles published on Aug 10, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+