
रोहित और पुजारा ने काम खराब कर दिया
कप्तान डु प्लेसिस ने भारतीय बल्लेबाजों की तारीफ करते हुए कहा कि भारतीय बल्लेबाजों ने हमसे अच्छी बल्लेबाजी की। उन्होंने कहा, ''मयंक और रोहित ने शानदार पारियां खेलीं। हमारे लिए 350 से अधिक का लक्ष्य पार पाना आसान नहीं था क्योंकि भारत में दूसरी पारी में इतने रन बनाना कभी भी आसान नहीं रहा है।'' डुप्लेसी ने कहा कि आज सुबह तक मैं सोच रहा था कि हम एक अच्छी विकेट पर अच्छा खेले। हम मैच में वापसी कर सकते थे लेकिन रोहित और पुजारा ने हमारा काम खराब कर दिया। इसके बाद आज शमी ने शानदार गेंदबाजी की। हमने अपने स्पिनरों से चार-पांच और विकेटों की दरकार है। अब हमें इस बार से आगे बढ़ते हुए दूसरे टेस्ट की तैयारी में जुट जाना होगा।

उप महाद्वीप में 400 रन बनाना आसान नहीं
डु प्लेसिस ने कहा, ‘हां, पहली पारी में हमने जिस तरीके से बल्लेबाजी की, उस पर काफी गर्व है। काफी नए खिलाड़ी हमारी टीम में हैं। हमारे पास एक और मौका था लेकिन हम फायदा नहीं उठा सके। हमने सचमुच अच्छा खेल दिखाया। सीनियर खिलाड़ियों ने जिम्मेदारी दिखाई, क्विंटन डि कॉक और डीन एल्गर ने शानदार शतक जड़े और उप महाद्वीप में 400 रन बनाना कभी भी इतना आसान नहीं होता।'उन्होंने कहा कि दूसरी पारी में 400 रन बनाने के बारे में हमें लगा कि हम मैच में थे। हमें दूसरी पारी में कुछ बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

टीम इंडिया की शानदार जीत
बता दें कि स्पिनरों के दबदबे वाले इस मैच की चौथी पारी में मोहम्मद शमी की गेंदबाजी ने कमाल दिखाया। शमी ने एक बार फिर से अपनी रफ्तार और सटीकता का बेहतरीन मुजायरा पेश किया 35 रन पर पांच लेकर प्रोटियाज पारी को समेटने में अहम भूमिका निभाई। शमी के अलावा इस पारी में जडेजा ने भी 87 रन देकर चार विकेट लिए। जबकि अश्विन को एक विकेट मिला। भारत ने पहली पारी 502 रन बनाकर घोषित की थी जबकि जिसके जवाब में अफ्रीका टीम ने पहली पारी में 431 रन बनाए थे। दूसरी पारी भारत ने 323 रनों पर घोषित की, लेकिन जवाब में अफ्रीकी टीम 191 पर ढेर हो गई।


Click it and Unblock the Notifications
