For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सगाई के बाद मुंबई एयरपोर्ट पर दिखे चहल और धनश्री, वीडियो आया सामने

Yuzvendra Chahal and Dhanashree Verma first Time Spotted on Airport after roka | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। अभी तक स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल अपने मजाकिया कमेंट्स और वीडियो को लेकर चर्चा में रहते थे, लेकिन अब मंगेतर को लेकर भी वह आए दिन सुर्खियों में बने रहते हुए नजर आएंगे। हाल ही में चहल ने धनश्री वर्मा के साथ सगाई की। दोनों ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें भी शेयर की थीं। सगाई के बाद चहल और धनश्री पहली बार एक साथ नजर आए हैं। इस कपल को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

वीडियो आया सामने

वीडियो आया सामने

इंस्टाग्राम पर दोनों का वीडियो सामने आएया है। धनश्री, चहल को मुंबई एयरपोर्ट पर छोड़ने के लिए आई थीं। इस दौरान धनश्री ब्लैक कलर के ट्रैक पैंट और टी-शर्ट पहने हुए दिखाई दीं। वहीं, युजवेंद्र चहल ने आसमानी नीले रंग की शर्ट और सफेद रंग की ट्राउजर पहनी हुई थी।

मुंबई की रहने वाली हैं धनश्री

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि धनश्री वर्मा कोई आम लड़की नहीं, बल्कि सेलिब्रिटी हैं जो कोरियोग्राफर के साथ यू-ट्यूब पर भी फेमस हैं। मैदान पर बल्लेबाजों को परेशान करने वाले चहल धनश्री का खूबसूरत अंदाज देख बोल्ड हुए हैं।चहल की मंगेतर बनते ही धनश्री के चाहने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सगाई से पहले धनश्री के इंस्टाग्राम पर 3 लाख फाॅलोअर्स थे, लेकिन अब इनकी संख्या 6 लाख 30 से पार जा चुकी है। इंस्टाग्राम पर धनश्री की अपलोड तस्वीरें साफ बताती हैं कि वो भी किसी अभिनेत्री से कम नहीं हैं।

चहल का करियर

चहल का करियर

बता दें कि चहल टी-20 फॉरमेट में पांच या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज हैं। वह T-20 में सबसे तेजी से 50 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज हैं। चहल ने भारत के लिए 52 वनडे, 42 टी-20 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने क्रमश: 91 और 55 विकेट लिए हैं।

Story first published: Monday, August 10, 2020, 16:24 [IST]
Other articles published on Aug 10, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+