For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'इन दोनों ने 15 ओवर पहले ही खत्म कर दिया मैच', जीत के बाद धवन ने दिया बयान

कोलंबो : भारतीय क्रिकेट टीम ने शिखर धवन की कप्तानी में श्रीलंका को तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मैच में 7 विकेट से हरा दिया है। युवा खिलाड़ियों से सजी टीम ने बड़ी आसानी से मेजबान टीम को धूल चटाई। जीत के बाद कप्तान धवन ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की जमकर प्रशंसा की। खासकर उन दो बल्लेबाजों की जिनके कारण मैच 15 ओवर पहले ही खत्म हो गया।

दिया ये बयान

दिया ये बयान

धवन ने कहा, ''युवा लड़के जिस तरह से आईपीएल खेलते हैं, उन्हें उससे ज्यादा एक्सपोजर मिलता है, उनका कॉन्फिडेंस लेवल काफी ऊंचा होता है। पृथ्वी और ईशान ने जिस तरह से बल्लेबाजी की, उन्होंने पहले 15 ओवर में ही खेल खत्म कर दिया।'' वहीं धवन 86 रन पर नाबाद रहते हुए शतक लगाने से चूक गए। इसपर उन्होंने कहा, ''मैंने इसके बारे में सोचा, लेकिन ज्यादा रन नहीं बचे थे। इसलिए फोकस नॉट आउट होने पर था। यहां तक कि जब सूर्या ने आकर बैटिंग की तो यह इतना आसान नहीं लग रहा था। मैं ऐसा था कि शायद मुझे अपने कौशल में सुधार करना है।''

स्पिनरों ने की कमाल की गेंदबाजी

स्पिनरों ने की कमाल की गेंदबाजी

इसके अलावा धवन ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा, ''हमारे सभी लड़के, उनमें से ज्यादातर पहले खेल चुके हैं। वे बहुत परिपक्व हैं। वे जिस तरह से खेले उससे बहुत खुश हैं। मुझे पता था कि विकेट में थोड़ा टर्न होता है लेकिन हमारे स्पिनरों ने 10वें ओवर से जिस तरह गेंदबाजी की, वो कमाल की थी। जब हमने बल्लेबाजी की तो दूसरे छोर से देखना अच्छा था।''

ऐसे जीता भारत

ऐसे जीता भारत

बता दें कि श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने शानदार खेल दिखाते हुए उन्हें 9 विकेट पर 262 रनों पर रोक दिया। दीपक चाहर ने 37 रन देकर 2 विकेट लिए,, जबकि युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव ने भी 2-2 विकेट चटाए। हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या कोक 1-1 विकेट मिला। श्रीलंका के लिए कप्तान शनाका ही सर्वाधिक 39 रनों की पारी खेल सके।

जवाब में उतरी भारतीय टीम को ओपनर पृथ्वी शाॅ और धवन ने विस्फोटक शुरूआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 5.3 ओवर में 58 रन जोड़कर श्रीलंकाई गेंदबाजों को बैकफुट पर ला दिया। शाॅ ने 24 गेंदों में 43 रनों की पारी खेली, इसके बाद तीसने नंबर पर आए इशान किशन ने 42 गेंदों में 59 रन जड़ते हुए धवन के साथ दूसरे विकेट लिए 85 रनों की साझेदारी की। चाैथे नंबर पर आए मनीष पांडे ने 26 रन बनाए। अंत में सूर्यकुमार यादव ने 20 गेंदों में नाबाद 31 रन बनाकर टीम को 36.4 ओवर में ही जीत दिला दी। वहीं धवन 95 गेंदों में 86 रन बनाकर नाबाद रहे। अब दूसरा मैच मंगलवार को खेला जाएगा।

Story first published: Monday, July 19, 2021, 8:43 [IST]
Other articles published on Jul 19, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+