For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विश्व कप के बाद मैदान से दूर धोनी ने दिए वापसी के संकेत, वीडियो आया सामने

नई दिल्ली। विकेटकीपर महेंद्र धोनी ने इंग्लैंड में हुए आईसीसी विश्व कप के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के लिए कोई भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। भारत के इस पूर्व कप्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में अर्धशतकीय पारी खेली थी, जिसके बावजूद टीम को हार मिली थी और टूर्नामेंट समाप्त होने के तुरंत बाद, उन्होंने क्रिकेट से एक लंबा विश्राम लेकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया।

नेट पर पसीना बहाते आए नजर

नेट पर पसीना बहाते आए नजर

सबसे पहले, यह माना जाता था कि वह घरेलू श्रृंखला की शुरुआत में एक्शन में लौटेंगे। हालांकि, विकेटकीपर-बल्लेबाज ने अपने ब्रेक को आगे बढ़ाया और अभी तक वापसी के संकेत नहीं दिए। नतीजतन, वह वेस्टइंडीज के दौरे के साथ-साथ अपनी सरजमीं पर हुए दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के दाैरान भी धोनी टीम से बाहर रहे। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि धोनी जल्द ही टीम में वापसी करेंगे।

इस दिग्गज क्रिकेटर को हाल ही में ब्रेक लेने के बाद पहली बार नेट्स पर पसीना बहाते हुए देखा गया था। वह वर्तमान में अपने गृहनगर रांची में हैं और उन्होंने पिछले महीने के अंत में अपनी फिटनेस पर काम करना शुरू कर दिया। गुरुवार को, उन्हें नेट्स पर कुछ शाॅट लगाते हुए देखा गया जिसका वीडियो भी सामने आया है।

फैंस को धोनी की वापसी की उम्मीद

प्रशंसक निश्चित ताैर पर धोनी का मैदान पर देखने के लिए बेताब हैं क्योंकि उनके उत्तराधिकारी बनने जा रहे ऋषभ पंत ना बल्ले से कमाल दिखा पा रहे हैं ना ही विकेटकीपिंग में। प्रशंसकों ने हर बार धोनी के नाम का जाप किया, पंत ने बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला के दौरान एक से बढ़कर एक गलती की। यह देखना दिलचस्प होगा कि चयनकर्ता धोनी को अगले सीमित ओवरों के असाइनमेंट के लिए याद करते हैं या नहीं जो घर में वेस्टइंडीज के खिलाफ है।

पहले आई थी ये बड़ी खबर

पहले आई थी ये बड़ी खबर

हाल ही में, ऐसी खबरें आई थीं कि एमएस धोनी इस महीने के अंत में ईडन गार्डन्स में भारत और बांग्लादेश के बीच ऐतिहासिक डे-नाइट टेस्ट के लिए कमेंटेटर की भूमिका निभाते दिखेंगे। मेजबान ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स ने लैंडमार्क गेम में धोनी की टिप्पणी पर बीसीसीआई को एक प्रस्ताव भेजा था। हालांकि, उम्मीदें नहीं हैं कि धोनी कमेंट्री करेंगे। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, धोनी कमेंटेटर की भूमिका नहीं निभा सकते क्योंकि वह बीसीसीआई के अनुबंधित खिलाड़ी बने हुए हैं। मौजूदा संविधान के अनुसार, ऐसा करना दोहरी भूमिका में आएगा, जिसपर धोनी फंस सकते हैं।

Story first published: Friday, November 15, 2019, 14:32 [IST]
Other articles published on Nov 15, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+