For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

शाहिद अफरीदी ने किया नया दावा, कहा- इस भारतीय खिलाड़ी को पाकिस्तान में दी 3 महीने की ट्रेनिंग

नई दिल्ली। भारत के खिलाफ अक्सर जहर उगलने वाले पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने हाल ही में कश्मीर को लेकर एक बार फिर से विवादित बयान दिया था, जिसके बाद न सिर्फ फैन्स ने बल्कि भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ियों ने भी उन्हें जबरदस्त तरीके से ट्रोल किया। कश्मीर को लेकर हमेशा झूठा प्रचार करने वाले शाहिद अफरीदी ने इस बार नया पैंतरा अपनाया है। शाहिद अफरीदी ने दावा किया है कि इस बार कश्मीर के अनंतनाग में रहने वाले युवा भारतीय क्रिकेटर मीर मुर्तजा को अपने घर पर बुलाकर 3 महीनों की ट्रेनिंग दी है।

सोशल मीडिया पर अक्सर युवाओं को अपनी बातों से भ्रमित करने वाले शाहिद अफरीदी ने इस बारे में बात करते हुए क्रिकेट पाकिस्तान से बात करते हुए इस भारतीय क्रिकेटर को अपने घर में ट्रेनिंग देने का दावा किया।

अफरीदी ने कहा, 'मीर मुर्तजा एक बहुत प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, मैं विश्व के सभी खिलाड़ियों की मदद के लिए उपलब्ध हूं। मैं उन सभी का स्वागत करूंगा जो भी मुझसे सीखना चाहता है। यदि मीर मुर्तजा भविष्य में भी मुझसे और ज्यादा सीखना चाहता हैं तो फिर मैं उसके लिए तैयार हूं। जो कुछ भी मुझे आता है वो सब मैं उसे सिखा दूंगा। विश्व स्तर के जिस कोचिंग की जरूरत उसे पड़ेगी वो मैं दिलवाने के लिए तैयार हूं।'

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के युवा खिलाड़ी मीर मुर्तजा वाघा बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान पहुंचे थे जहां से वो कराची शाहिद अफरीदी के घर पहुंचे। यहां पर मुर्तजा ने शाहिद अफरीदी के साथ 3 महीनों की ट्रेनिंग की।

अफरीदी ने उनके बारे में बताते हुए कहा, 'मीर मुर्तजा पहले कश्मीरी थे, जो अधिकृत कश्मीर से मेरे घर आए। वह बहुत अच्छा लड़का है। उन्होंने वास्तव में कड़ी मेहनत की है। मुझे उम्मीद है कि वह अपने जुनून में सफल हो जायेगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान सुपर लीग में हमारी टीम लाहौर कलंदर ने फैसला किया है की वो विदेशी युवाओं को भी ट्रेनिंग देने का काम करने वाली है।'

पाकिस्तान से लौटने के बाद मीर मुर्तजा ने भी अफरीदी की तारीफ करते हुए कहा,'मैं भविष्य में शाहिद अफरीदी से अधिक सीखना पसंद करूंगा। मैंने जो कुछ भी सीखा है वह मेरे लिए बहुत फायदेमंद है।'

हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि आखिर यह खिलाड़ी पाकिस्तान कब पहुंचा और उसने कब अफरीदी से ट्रेनिंग ली।

Story first published: Sunday, May 31, 2020, 15:11 [IST]
Other articles published on May 31, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+