For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने आखिरकार 6 साल बाद सलमान खान के सवाल का दिया जवाब

नई दिल्ली। आईपीएल में रविवार को किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक गेम हुआ। मैच में दो बार सुपर ओवर हुआ जिसके बाद पंजाब की टीम ने सांस रोक देने वाले मुकाबले में जबरदस्त जीत दर्ज की। इस मुकाबले के बाद पंजाब की टीम ने आईपीएल में अपनी जबरदस्त वापसी की है। सोशल मीडिया पर इस मैच में खेले गए दो सुपर ओवर को लेकर जबरदस्त चर्चा है। लोग इस मैच से जुड़े रोमांचक पलों को एक दूसरे के साथ साझा कर रहे हैं। लेकिन किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से सलमान खान के एक ट्वीट का जवाब दिया गया है जोकि तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल सलमान खान ने आज से 6 साल पहले एक ट्वीट किया था। खान ने ट्वीट करके पूछा था कि जिंटा की टीम जीत गई क्या। इस ट्वीट का रिप्लाई किंग्स इलेवन पंजाब के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से कल के मैच में जीत के बाद दिया गया है। सलमान के ट्वीट का जवाब देते हुए ट्विटर पर किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से लिखा गया है, हां। पंजाब की टीम द्वारा सलमान के सवाल का जवाब देने के बाद लोगों ने मजेदार रिप्लाई किए। एक यूजर ने लिखा आखिरकार जवाब मिल गया। एक यूजर ने लिखा कि एडमिन ने इसकी योजना बहुत पहले बनाई होगी, आखिरकार आज ये दिन आ ही गया।

मैच में पंजाब की जीत में अहम भूमिका निभाले वाले मोहम्मद शमी के बारे में गेल ने कहा कि मेरे लिए शमी मैन ऑफ द मैच हैं। रोहित शर्मा और क्विंटन डी कॉक के सामन 6 रन को बचा पाना एक ओवर में बहुत ही मुश्किल था, लेकिन शमी जबरदस्त थे, उन्होंने बेहतरीन काम किया। मैंने नेट में उनका सामना किया है और मुझे पता था कि वह ये यॉर्कर्स डाल सकते हैं। आज वो मैदान में आए और उन्होंने हमारे लिए ये करके दिखाया। लगातार एक के बाद यॉर्कर गेंदों के बारे में शमी ने कहा कि यह काफी मुश्किल था, जब आपको 15-117 रन बचाने को मिलते हैं सुपर ओवर में तो उस समय भी यह काफी मुश्किल होता है। लेकिन आप का खुद पर भरोसा होता है कि आप ये कर सकते हैं। लेकिन जब गलती की इतनी कम गुंजाइश होती है तो आप उस बात पर ध्यान देते हैं कि आप सबसे अच्छा क्या कर सकते है। मैं खुद पर बहुत भरोसा करता हूं। आखिरी गेंद मेरे लिए जबरदस्त थी, अगली गेंद और भी अच्छी होगी, मैंने यही बात छह बार दोहरायी।

Story first published: Monday, October 19, 2020, 13:09 [IST]
Other articles published on Oct 19, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+