For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कोहली ने ईशान को बताया निडर खिलाड़ी, अनुष्का का भी रहा अहम रोल

अहमदाबाद: भारतीय टीम ने दूसरे टी20 मैच में इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया। डेब्यू करने वाले ईशान किशन ने शानदार खेल दिखाया। उन्होंने अपने पहले मैच में 56 रन बनाए। भारतीय कप्तान विराट कोहली और ईशान ने अच्छी साझेदारी करते हुए मैच को भारत की झोली में डाल दिया। विराट ने ईशान के खेल की तारीफ की है। विराट ने ईशान को एक निडर खिलाड़ी कहा।

विराट कोहली ने क्या कहा?

विराट कोहली ने क्या कहा?

इशांत किशन ने इस मैच में कड़ी मेहनत की। इशांत के छक्कों और चौकों ने इंग्लैंड से मिला 165 रनों का लक्ष्य बाैना साबित कर दिया। मैच के दौरान, विराट और ईशान ने 94 रनों की साझेदारी की। ऐसे में कप्तान विराट ने ईशान के खेल की तारीफ की। विराट ने ईशान को एक निडर और निडर खिलाड़ी बताते हुए कहा, ''टी20 जैसे खेल में, ईशान ने अपनी पहली पारी में अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजों के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी की। जिस तरह से वह तेज गेंदबाजों का सामना कर रहा था, उसने खेल पर अपनी पकड़ दिखाई। उनके खेल ने उन्हें एक निडर खिलाड़ी की तरह बना दिया। ईशान अपनी जगह से नहीं हिला। हम मैचों के दौरान चर्चा करते थे। खेलते समय उन्होंने पूरे खेल को अच्छी तरह से समझा। जरूरत पड़ने पर उन्होंने कुछ बड़े शॉट मारे। लेकिन बड़े शॉट्स मारने में वह लापरवाह नहीं थे। मैंने ईशान जैसे युवा खिलाड़ी में बहुत सारी चीजें देखीं। ईशान ने आज अच्छा खेला।''

मैच से पहले एबी से की थी बात

मैच से पहले एबी से की थी बात

कोहली ने आगे बात करते हुए कहा कि उनकी खोई हुई फाॅर्म हासिल करने में पत्नी अनुष्का शर्म का भी रोल रहा। उन्होंने कहा, ''मुझे खेल की मूल बातों पर ध्यान केंद्रित करना पड़ा और टीम के लिए काम करने में हमेशा गर्व महसूस होता है। बस गेंद पर मेरी नजर बनी हुई थी और मेरी पत्नी यहां है और वह मुझे कई चीजें बताती रहती है कि मुझे क्या करने की जरूरत है। हमारे पास एक महान प्रबंधन है जो हमें सही जगह पर रखता है। और मैंने खेल शुरू होने से पहले एबी डिविलियर्स के साथ एक विशेष बातचीत की और उन्होंने मुझे सिर्फ गेंद देखने के लिए कहा। ठीक यही मैंने किया।''

वहीं हार्दिक पांड्या को लेकर कहा कि उन्होंने अपनी फिटनेस पर वास्तव में कड़ी मेहनत की है और अगले कुछ महीनों में वह तीनों प्रारूपों में आगे बढ़ने वाली इस टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। वह हर समय टीम के लिए खेलते हैं और इस तरह के खिलाड़ी अनमोल होते हैं। वे हमेशा खेल में थे।

ऐसा रहा मैच

ऐसा रहा मैच

बता दें कि इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ 165 रन की चुनौती दी। रनों का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत खराब रही। पहले ओवर की तीसरी गेंद पर ओपनर केएल राहुल बिना खाता खोले आउट हुए। फिर विराट कोहली मैदान पर आए। ईशान और विराट ने पारी संभाली तथा दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 94 रन की साझेदारी की। इस बीच ईशान ने छक्के के साथ अपना पहला अर्धशतक लगाया। ईशान ने 28 गेंदें खेलीं। लेकिन फिर ईशान 56 रन पर आउट हो गए। ईशान ने 5 चौके और 4 छक्के लगाए। फिर चाैथे नंबर पर आए रिषभ पंत ने 13 गेंदों में 26 रन बनाए, जिसकी बदाैलत भारत 7 विकेट रहते मैच जीत गया। कोहली ने 49 गेंदों में नाबाद 73 रन बनाए।

Story first published: Monday, March 15, 2021, 8:53 [IST]
Other articles published on Mar 15, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+