For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

एक और IPL खिताब जीतने के बाद श्रीनिवासन ने कहा- धोनी के बिना कोई CSK नहीं है

नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन के धोनी से जो मधुर संबंध हैं वह किसी से छुपे नहीं है। दोनों हस्तियों के बीच गहरा एक दूसरे के प्रति गहरा विश्वास और सम्मान है। सीएसके ने एक और खिताब जीत लिया है और श्रीनिवासन इससे गदगद हैं। श्रीनिवासन ने सोमवार को कहा कि उनकी फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 की खिताबी जीत हासिल करके चेन्नई को दुनिया में टॉप पर पहुंचा दिया है।

एमएस धोनी के नेतृत्व में सीएसके आईपीएल 2021 चैंपियन बना, जिन्होंने पिछले हफ्ते दुबई में 2010, 2011 और 2018 के बाद टीम के लिए चौथा खिताब जोड़ा।

धोनी और सुपर किंग्स के विजयी अभियान की प्रशंसा करते हुए, श्रीनिवासन ने कहा: "यह एक उल्लेखनीय जीत थी। इसने "चेन्नई को दुनिया के टॉप पर पहुंचा दिया।"

श्रीनिवासन, जो फ्रेंचाइजी के मालिक हैं, उन्होंने आईपीएल ट्रॉफी के साथ चेन्नई में भगवान वेंकटचलपति मंदिर जाने के बाद एक संक्षिप्त बातचीत के दौरान संवाददाताओं से कहा "धोनी सीएसके, चेन्नई और तमिलनाडु का हिस्सा है। धोनी के बिना कोई सीएसके नहीं है और सीएसके के बिना कोई धोनी नहीं है।"

इंडिया सीमेंट्स लिमिटेड के पास 2008 से 2014 तक सीएसके फ्रैंचाइज़ी का स्वामित्व था, जब स्वामित्व चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट लिमिटेड को स्थानांतरित कर दिया गया था।

धोनी की अगुवाई वाली सीएसके ने पिछले शुक्रवार को फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर चौथी बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया। अगली आईपीएल नीलामी में धोनी और सीएसके के अन्य खिलाड़ियों को बनाए रखने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि रिटेंशन पॉलिसी की घोषणा की जानी बाकी है।

तमिलनाडु के किसी भी क्रिकेटर के सीएसके टीम में शामिल नहीं होने की आलोचना के सवाल पर उन्होंने कहा कि टीएनपीएल के 13 खिलाड़ी आईपीएल में खेल रहे हैं या भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

सीएसके की जीत के जश्न के बारे में पूछे जाने पर, श्रीनिवासन ने कहा कि धोनी टी 20 विश्व कप में भारतीय टीम के मेंटर के रूप में ड्यूटी करने के बाद चेन्नई आएंगे और एमए चिदंबरम में आयोजित होने वाले एक समारोह में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के साथ ट्रॉफी साझा करेंगे।

Story first published: Tuesday, October 19, 2021, 10:35 [IST]
Other articles published on Oct 19, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+