बांग्लादेश को मिली ऐतिहासिक जीत में इस 12वीं 'महिला खिलाड़ी' का अहम योगदान
ढाका। बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को 20 रनों से हराकर इतिहास रच दिया है। अपने 17 साल के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में बांग्लादेश ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया को हराया है। बांग्लादेश की ऐतिहासिक जीत के हीरो शाकिब उल हसन रहे। इस पूरे मैच में शाकिब का प्रदर्शन शानदार रहा। अपना 50वां टेस्ट मैच खेल रहे शाकिब ने मैच में 10 विकेट लेने के अलावा 89 रन भी बनाए हैं। शाकिब को उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

पत्नी ने कहा था कि वो मैच जीत जाएंगे
हालांकि एक समय ऐसा था कि जब खुद शाकिब को इस बात पर भरोसा नहीं था कि वे ये मैच जीत पाएंगे की नहीं। मैच जीतने के बाद मैन ऑफ द मैच बने शाकिब ने कई बड़ी बातों का खुलासा किया है। यही नहीं शाकिब ने ये भी बताया कि किसने उनकी जीत की भविष्यवाणी की थी। दरअसल शाकिब ने बताया कि उनकी पत्नी ने उनसे कहा था कि वो मैच जीत जाएंगे।

मैच के बाद शाकिब ने कहा
मैच के बाद शाकिब ने कहा- "टीम के लिए योगदान देकर काफी अच्छा लग रहा है। मैं दर्शकों का धन्यवाद देना चाहूंगा। जिन्होंने आकर हमारा हैसला बढ़ाया।"

प्रजेंटर से माइक लेकर दर्शकों को संबोधित करते हुए बांग्ला भाषा में कहा
शाकिब ने प्रजेंटर से माइक लेकर दर्शकों को संबोधित करते हुए बांग्ला भाषा में कहा- "पता नहीं आज किसने हम पर विश्वास किया था और किसने नहीं। लेकिन ड्रिंक ब्रेक के दौरान मैंने टीम के बाकी सदस्यों से कहा था कि- जो कोई भी आज मैदान पर आया है वह मानता है कि हम जीतेंगे।"

'शाकिब तुम कल बांग्लादेश को जिताओगे।'
शाकिब ने अपनी पत्नी का जिक्र करते हुए कहा कि- "पिछली रात मुझे विश्वास नहीं था कि हम आज जीत सकते हैं। मुझे सच में विश्वास नहीं था। लेकिन मेरी पत्नी ने मुझसे कहा था- 'शाकिब तुम कल बांग्लादेश को जिताओगे।'

"मुझ पर विश्वास करने के लिए मैं मेरी पत्नी का धन्यवाद कहना चाहूंगा"
शाकिब ने अपनी पत्नी का धन्यवाद देते हुए कहा- "मुझ पर विश्वास करने के लिए मैं मेरी पत्नी का धन्यवाद कहना चाहूंगा"

स्टेडियम में हुई थी शाकिब की पत्नी के साथ छेड़छाड़
आपको बता दें कि मीरपुर स्थित नेशनल क्रिकेट स्टेडियम गैलरी में 15 जून 2014 को भारत के खिलाफ हो रहे मैच के दौरान शाकिब की बीवी उम अहमद शिशिर के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न हुआ था।

खुद शाकिब ने की थी छेड़छाड़ करने वालों की पिटाई
बांग्लादेश क्रिकेट समिति (बीसीबी)के सुरक्षा कर्मचारियों ने उस दिन शाकिब की पत्नी को परेशान करने वाले कई लोगों की पिटाई भी की थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि सुरक्षा कर्मचारियों के साथ पिटाई करने में शाकिब भी शामिल थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
