Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

क्या बारिश डालेगी फिर से खलल, जानिए कैसा रहेगा ओल्ड ड्रेफर्ड में दिनभर का माैसम

नई दिल्ली। आईसीसी विश्व कप 2019 का पहला सेमीफाइनल भारत-न्यूजीलैंड के बीच होना है, लेकिन ओल्ड ड्रेफर्ड में बारिश के चलते यह तय समयानुसार नहीं हो सका। 9 जुलाई को न्यूजीलैंड ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.1 ओवर में 5 विकेट पर 211 रन बना लिए थे कि त भी अचानक बारिश ने खलल डाल दी। हालांकि मैच के शुरू होने से पहले ही इसके आने की संभावना थी, लेकिन ज्यादा नहीं। पर बारिश लगातार होती रही जिसके बाद मैच को रिजर्व डे के लिए रखा गया। अब दोनों के बीच वहीं से मैच शुरू होगा जहां रूका, पर इससे पहले जान लेते हैं कि रिजर्व डे यानि की आज क्या बारिश फिर खलल डालती है या नहीं और कैसा रहेगा ओल्ड ड्रेफर्ड में दिनभर का माैसम।

खलल डाल सकती है बारिश

खलल डाल सकती है बारिश

ओल्ड ट्रैफर्ड के ताजा हालात देखें जाएं तो बारिश के फिर आने के आसार बने हुए हैं। मैच में बारिश फिर से खलल डाल सकती है। अगले कुछ घंटों तक बारिश का माैसम बने रहने के आसार हैं। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में बुधवार को मैच के दौरान रुक-रुक कर बारिश होने की उम्मीद है। दिन के अधिकांश समय में आसमान में बादल छाए रहेंगे, लेकिन दिन में थोड़ी धूप भी रहने की उम्मीद है। मैच का आरंभ इंग्लैंड के समयानुसार सुबह 10:30 बजे होगा।

फिर भड़के युवराज के पिता योगराज, धोनी को बताया क्रिकेट की गंदगी

भारत को मिलेगी चुनाैती

इंग्लैंड के समयानुसार दोपहर 12 बजे बारिश होने की उम्मीद है लेकिन यह एक घंटे के भीतर रूक जानी चाहिए। दोपहर 1 बजे से आसमान में बादल छाए रहेंगे। हालांकि दोपहर के दौरान रुक-रुककर बारिश कभी भी देखी जा सकती है, सबसे अधिक संभावनाएं शाम 5 बजे के आसपास होती हैं, तब तक मैच के समापन पर पहुंचने की उम्मीद होगी। मौसम की स्थिति के बीच, भारतीय बल्लेबाजों के लिए सबसे बड़ी चुनौती न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों की गति और स्विंग को पार करना होगा, विशेष रूप से ट्रेंट बाउल्ट और लॉकी फर्ग्यूसन - जो इस विश्व कप में सबसे प्रभावशाली पेसरों में से दो रहे हैं।

भारत को खेलने होंगे 20 ओवर

भारत को खेलने होंगे 20 ओवर

मैच वहीं से शुरू हो जहां से रूका था, यानि की न्यूजीलैंड 46.1 ओवर से खेलते हुए 50 ओवर खेलेगी। भारत को इस मैच में परिणाम तक पहुंचने के लिए 20 ओवर खेलने ही होंगे। अगर बारिश के कारण भारत 20 ओवर भी नहीं खेल सका तो फिर वह अंकों के हिसाब से सीधा फाइनल में प्रवेश कर लेगा। भारत के 9 मैचों में 15 तो न्यूजीलैंड के 11 अंक हैं।

वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में बुमराह के नाम हुआ एक स्पेशल रिकॉर्ड

Story first published: Wednesday, July 10, 2019, 14:33 [IST]
Other articles published on Jul 10, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+