Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बिना दर्शकों के खेल शुरू करवाने की सोच करे हैं खेल मंत्री, कही ये बात

नई दिल्ली: केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि यह सुनिश्चित करने के लिए योजना बनाई जानी चाहिए कि भविष्य में स्टेडियम में बिना दर्शकों के भी खेल हो सके। कोरोना वायरस महामारी इस समय सभी तरह की खेल गतिविधियां की हुई हैं। यहां तक कि टोक्यो ओलंपिक को भी अगले साल तक के लिए स्थति कर दिया गया है।

रिजिजू ने कहा, 'सिर्फ खेल ही नहीं, बल्कि जिंदगी भी बदल गई है।अब हम पहले की तरह नहीं रह सकते और अब हमें जीने के नए तरीके सुनिश्चित करने होंगे। हमें नियमों का पालन करना होगा और खेल के नए तरीकों पर काम करना होगा।'

उन्होंने कहा, 'हमें खेल को दर्शकों के बिना अधिक दिलचस्प बनाने की योजना बनानी होगी. भविष्य में स्टेडियम दर्शकों से भरा नहीं होगा।' रिजिजू ने कहा कि मंत्रालय उन खेलों की मदद करना चाहता है जिन्हें ज्यादा टेलीविजन कवरेज नहीं मिलती है। उन्होंने कहा, "आईपीएल समृद्ध है और उसे टीवी से भी रेवेन्यू मिलता है। लेकिन कुछ अन्य खेल भी हैं, जिन्हें मदद की जरूरत है। हम उन खेलों और संघों की मदद करेंगे। हमारे बड़े उद्देश्य हैं और हम चाहते हैं कि भारत पदक जीतने के मामले में टॉप-10 देशों में शामिल हो।'

Story first published: Monday, May 11, 2020, 13:13 [IST]
Other articles published on May 11, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+