Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बड़ी खबर : IPL से पहले भारत खेल सकता है तीन मैचों की T-20 सीरीज

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की शुरूआत 29 मार्च को होनी थी लेकिन कोरोना वायरस के कारण अनिश्चित काल के लिए स्थगित करना पड़ा था। इसे स्थगित करने से पहले भारत-साउथ अफ्रीका के बीच जो तीन टेस्ट मैचों की सीरीज मार्च के शुरूआत में होनी थी, वो भी रद्द करनी पड़ी थी। धर्मशाला में पहला मैच बारिश के कारण धुल गया था। फिर जैसे ही दूसरा मैच नजदीक आने वाला था कि कोरोना के कारण क्रिकेट को रोकना पड़ा। अब भारतीय खिलाड़ी सीधे आईपीएल में ही खेलते नजर आएंगे जो यूएई में हो सकता है। लेकिन इससे पहले बड़ी खबर सामने आई है कि आईपीएल से पहले भारत-साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज खेली जाएगी।

साउथ अफ्रीका ने भेजा प्रस्ताव

साउथ अफ्रीका ने भेजा प्रस्ताव

दरअसल, इनसाइस्‍पोर्ट की खबर के मुताबिक आईपीएल से पहले बीसीसीआई यूएई में ही भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज करवाने पर विचार विमर्श कर रहा है। इस कदम का प्रस्‍ताव क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने भेजा है। कुछ समय पहले खबर आई थी कि तीन मैचों के लिए भारत को अगस्‍त में साउथ अफ्रीका का दौरा करना है, मगर कोरोना वायरस के कारण प्रस्‍तावित सीरीज पर चर्चा बंद हो गई। आईपीएल के चेयरमैन बृजेश पटेल ने कहा, 'हम जीसी (गवर्निंग काउंसिल) में हर चीज पर चर्चा करेंगे।'

इसलिए सीरीज चाहता है साउथ अफ्रीका

इसलिए सीरीज चाहता है साउथ अफ्रीका

बता दें कि साउथ अफ्रीका बोर्ड के लिए भारत और साउथ अफ्रीका सीरीज आर्थिक संकट से बाहर निकलने का रास्‍ता है। साउथ अफ्रीका बोर्ड स्‍वीकार कर चुका है कि अगर यह सीरीज नहीं होती है तो वह मुश्किल में आ जाएंगे। इसी वजह से क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने बीसीसीआई से आईपीएल से पहले इस सीरीज को करवाने के लिए संपर्क किया।

आखिरी बार खेले थे न्यूजीलैंड

आखिरी बार खेले थे न्यूजीलैंड

भारत ने आखिरी बार फरवरी में न्यूजीलैंड के दौरे के दौरान अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेला था। यहां उन्हें टी20 सीरीज में 5-0 से वाइटवॉश झेलना पड़ा, जबकि वनडे और टेस्ट सीरीज अपने नाम की थीं।

Story first published: Wednesday, July 22, 2020, 14:43 [IST]
Other articles published on Jul 22, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+