इंग्लैंड के सामने पेश करनी होगी मजबूत चुनौती
21 मार्च को भारत का मैच पाकिस्तान के खिलाफ है और हाल ही में पाक ने एशिया कप के मैच में टीम इंडिया को हराया है। टीम इंडिया ने वर्ष 2007 में पाकिस्तान को ही हराकर टी-20 वर्ल्ड चैपिंयनशिप का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद से भारत ने इस टूर्नामेंट में कोई खास प्रदर्शन नहीं किया है। लेकिन इस बार टीम से उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं क्योंकि वर्ष 2015 से पहले होन वाला यह टूर्नामेंट कुछ हद तक टीम की वर्ल्ड कप को लेकर तैयारियों के बारे में बताने को काफी है। वहीं यह बात भी गौर करने वाली है कि टीम ने इस बार कुछ खास परफॉर्म नहीं किया है।
बुधवार को टीम इंडिया एक और वॉर्म अप मैच में इंग्लैंड के साथ भिड़ेगी और फैंस को उम्मीद है कि इस मैच को जीतकर वह पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच में पाक को कड़ी चुनौती पेश कर पाएगी। भारतीय टीम के बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों ही पहले वॉर्मअप मैच में श्रीलंका के सामने मुश्किल चुनौती पेश करने में असफल रहे। ऐसे में अगर शुक्रवार को पाकिस्तान के खिलाफ टीम को अपनी जीत पक्की करनी है तो गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों को ही मजबूती से परफॉर्म करना होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
