बेसिन रिजर्व मैदान पर मार्टिन का रिकार्ड काफी अच्छा रहा है। इस मैदान पर अब तक खेले गए नौ टेस्ट मैचो में उनका औसत 26.31 रहा है।
मार्टिन ने न्यूजीलैंड के लिए अब तक 54 टेस्ट मैचों में 33.78 के औसत से कुल 180 विकेट चटकाए हैं। इस लिहाज से बेसिन रिजर्व का उनका औसत उनके करियर औसत से काफी बेहतर है।
वैसे आस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ मार्टिन का रिकार्ड अच्छा नहीं रहा है। उन्होंने कंगारुओं के खिलाफ आठ टेस्ट मैचों में 74.14 के औसत से विकेट लिए हैं।
इसके बावजूद वह आस्ट्रेलिया के साथ होने वाली आगामी श्रृंखला में अपनी सफलता को लेकर आश्वस्त हैं।
मार्टिन ने समाचार पत्र 'न्यूजीलैंड हेराल्ड' से बातचीत के दौरान कहा, "मैंने आस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। इस बार मैं अपनी सफलता को लेकर ज्यादा आश्वस्त हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।