अनुष्का संग घर बसाने की तैयारी कर रहे कोहली, खरीदे घर के लिए बर्तन

कोलंबो। टीम इंडिया के टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड हसीना अनुष्का शर्मा की प्रेमकहानी किसी से छुपी नहीं है। हाल ही में खबर आयी थी कि अगर सबकुछ सही रहा तो अनुष्का-विराट इस साल के अंत में शादी कर लेंगे।

इसी कारण जब पिछले महीने अनुष्का शर्मा दिल्ली में विराट संग शॉपिंग करने में बिजी दिखीं तो लोगों को लगने लगा कि वो शादी की तैयारियां करने लगे हैं। फिलहाल अभी तो प्रेमी जोड़ा एक-दूसरे से दूर हैं लेकिन लगता है कि विराट वहां भी अपनी शादी की तैयारियों में जुटे हैं।

क्योंकि विराट कोहली ने तीसरे टेस्ट मैच से ठीक पहले कोलंबों में शॉपिंग की है जहां उन्होंने खूब सारी क्राकरी खरीदी है, इसकी तस्वीर उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें उन्होंने कैप्शन दिया है मेरे नए घर के लिए क्रॉकरी शॉपिंग।

अनुष्का संग घर बसाने की तैयारी कर रहे कोहली, खरीदे घर के लिए बर्तन

विराट की यह सेल्फी अपडोड होते ही तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है और लोगों ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया है कि विराट बहुत जल्द अनुष्का के साथ घर बसाने जा रहे हैं इसलिए घर के लिए बर्तन खरीद रहे हैं।

Story first published: Friday, August 28, 2015, 14:28 [IST]
Other articles published on Aug 28, 2015
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+