सुरेंद्र ने लंदन एथलेटिक्स में बनाया नया राष्ट्रीय रिकार्ड
लंदन, 5 जून (आईएएनएस)। भारत के सुरेंद्र सिंह ने 3,000 मीटर की दौड़ में नया राष्ट्रीय रिकार्ड बनाया है। इसके पहले यह रिकार्ड बहादुर प्रसाद ने 16 साल पहले बनाया था।
ट्विकेनहम में गुरुवार को सेंट मैरीज कॉलेज में हुई इस दौड़ में सिंह ने सात मिनट 50.31 सेकेंड का समय लेते हुए प्रसाद के सात मिनट 56.74 सेकेंड का राष्ट्रीय रिकार्ड तोड़ दिया।
यहीं पर महिलाओं की 1500 मीटर की दौड़ को सिनिमोल पॉलोसी ने चार मिनट 14.53 सेकेंड के समय में पूरा कर तीसरा स्थान प्राप्त किया जबकि प्रीजा श्रीधरन उनसे मात्र चार सेकेंड पीछे रहीं और चौथा स्थान प्राप्त किया।
एक अन्य प्रतिस्पर्धा में सुषमा देवी ने महिलाओं की 800 मीटर की प्रतियोगिता में दो मिनट 04.85 सेकेंड का समय निकाला।
भारतीय कोच निकोलाई ने इन प्रदर्शनों पर कहा कि उनके खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन कई खामियों का भी पता चला है जिसे अगले हफ्ते दूर कर लिया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications