कनाडाई प्रधानमंत्री ओलंपिक उद्घाटन समरोह में नहीं जाएंगे (लीड)
टोरंटो, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। कनाडा के प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर ने ओलंपिक खेलों के उद्घाटन समारोह में उपस्थित नहीं रहने की घोषणा की है। लेकिन कनाडा का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल उद्घाटन समारोह में उपस्थित रहेगा।
हार्पर ने अपने निर्णय की घोषणा गुरुवार को रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट में एक संवाददाता सम्मेलन में की जहां वह नाटो सम्मेलन में भाग लेने आए हैं। कनाडाई प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि वह ओलंपिक खेलों का बहिष्कार नहीं करना चाहते हैं।
गौरतलब है कि कनाडा 2010 में शीतकालीन ओलंपिक खेलों का मेजबान है। यह देखना होगा कि तब चीन किस प्रकार इसका उत्तर देता है।
लेकिन हार्पर ने इसे सीधे तौर पर तिब्बत में चीनी दमन से नहीं जोड़ा है। उन्होंने तिब्बत की अशांत स्थिति पर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की चिंता के प्रति चीन को ध्यान देने को कहा है।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री ने पिछले वर्ष दलाई लामा को ओटावा में आमंत्रित किया था। चीन में मानव अधिकारों के हनन को लेकर कड़ा रुख रखने वाले हार्पर ने कहा कि ओलंपिक ने चीन को यह मौका दिया है कि वह अपने दुनिया के सामने अपनी छवि को सुधारे।
हार्पर ने चीन से "केवल तिब्बत ही नहीं वरन हर जगह मानव अधिकारों का सम्मान करने को कहा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications