Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पाक भिड़ंत से पहले धोनी ने लगा दी एयरक्राफ्ट से छलांग, देखे तस्वीरें

एशिया कप में पाकिस्तान से भिड़ंत से पहले टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने जीवन की पहली पैरा जंप लगायी है। धोनी ने पहली पैरा जंप की तस्वीरें ट्विटर पर साझा की हैं। इन तस्वीरों को धोनी ने ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा है कि वह पहली पैरा जंप लगाते समय काफी नर्वस थे और यह स्वीकार करने में कोई झिझक नहीं है।

धोनी ने लिखा है कि परफेक्ट कंडीशन में उड़ रहे एयरक्राफ्ट से कूद रहा हूं। उन्होंने लिखा है कि हालांकि यह मेरी पोजीशन परफेक्ट नहीं है लेकिन बेहतर है। पहली पैराशूट के अनुभव को साझा करते हुए धोनी ने लिखा है कि 20 सेकेंड के लिए अद्भुत शांति का अनुभव, मैं खुद को पंक्षी समझ रहा था।

हालांकि कुछ ही देर बाद मैं इस बात को लेकर चिंतिंत था कि लैंडिंग कैसी होगी। गौरतलब है कि धोनी ने पैरालैंडिंग की बकायदा आगरा के एयरफोर्स ट्रेनिंग स्टेशन पर ट्रेनिंग ली थी। इस दौरान उन्होंने काफी दिनों तक प्रशिक्षण भी प्राप्त किया था।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:13 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+