IPL 2020 को लेकर RCB की टीम पर भड़के विराट कोहली, कहा- बर्बाद हो सकता है टूर्नामेंट
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से इंडियन प्रीमियर लीग को 19 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात (UAE)में आयोजित किया जा रहा है। इस लीग की तैयारी के लिये सभी टीमें यूएई पहुंच चुकी हैं, जहां पर खिलाड़ी इस समय कोरोना टेस्ट और क्वारंटीन में समय बिता रहे हैं। इस बीच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)की टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपनी टीम के साथ वर्चुअल मीटिंग ली और अपने साथी खिलाड़ियों को कड़ी चेतावनी दी है।
और पढ़ें: ENG vs PAK: हार से बौखलाये आमिर सोहेल ने पाकिस्तानी कोचिंग स्टाफ को लताड़ा, जानें क्या बोले
आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने इस वर्चुअल टीम मीटिंग में अपने साथी प्लेयर्स को कोरोना से बचाने के लिये बनाये गये प्रोटोकॉल्स का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि अगर एक भी नियम का पालन सही से नहीं हुआ तो टूर्नामेंट बर्बाद हो जायेगा।
और पढ़ें: सकलैन मुश्ताक ने की धोनी की तारीफ तो पीसीबी ने लगाई फटकार

एक गलती कर सकती है बर्बाद
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इस बारे में बात करते हुए कहा,'हम सभी को वे नियम फॉलो करने होंगे, जो संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में अधिकारियों ने बनाए हैं और मैं सभी से उम्मीद करता हूं कि सभी लोग बायो प्रोटोकॉल्स को पूरी तरह से फॉलो करेंगे और सुरक्षा को लेकर किसी भी बात से समझौता नहीं करेंगे। मैं समझता हूं हमारी किसी भी एक गलती से पूरा टूर्नामेंट बर्बाद हो सकता है और मुझे लगता है कोई भी ऐसा नहीं चाहेगा।'

हर किसी को देना होगा ध्यान
विराट कोहली का मानना है कि हमें यह समझना होगा कि हमें सुरक्षा घेरे को बनाकर रखना है। इस दौरान कोहली ने टीम की संस्कृति विकसित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
उन्होंने कहा, 'मैं अपने पहले अभ्यास सत्र में पहुंचने के लिए इंतजार नहीं कर सकता,लेकिन हम सब ऐसा कर रहे हैं। ऐसे में हमारे पास पहले दिन से ही अच्छी टीम संस्कृति बनाने का अवसर है। मुझे लगता है कि हम सभी को इसके लिए योगदान करना होगा, सबसे पहले टीम में सीनियर्स को। इसलिए सही नोट पर चीजों को शुरू करें।'

जानबूझ कर की गलती तो नतीजे गंभीर होंगे
आरसीबी के क्रिकेट ऑपरेशंस के डायरेक्टर माइक हेसन और हेड कोच साइमन कैटिच भी मीटिंग में थे।
उन्होंने कहा, ‘उल्लंघन करने पर बहुत गंभीरता से निपटा जाएगा। उल्लंघन पर खिलाड़ियों को हटा दिया जाएगा और 7 दिनों के लिए क्वॉरंटीन में भेज दिया जाएगा। खिलाड़ी नेगेटिव पाए जाने पर ही वापस आएंगा। अगर खिलाड़ी जान-बूझ कर ऐसा करता है तो उसके गंभीर परिणाम होंगे। खिलाड़ियों को एक दस्तावेज पर हस्ताक्षर करेंगे जिसमें परिणाम का जिक्र होगा।'
माइक हेसन भी कोच और कप्तान की बात से सहमत दिखे। उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस की वजह से आईपीएल-2020 का आयोजन यूएई के दुबई, अबु धाबी और शारजाह स्टेडियमों में किया जाएगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
