For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अफगानिस्तान के कप्तान की खुली चेतावनी, हम तो डूबे हैं सनम, तुम्हे भी ले डूंबेंगे

नई दिल्ली। विश्वकप के मुकाबलों में छोटी टीमें बड़ा उलटफेर करने का माद्दा रखती हैं। यही वजह है कि बड़ी टीमें इन टीमों को हल्के में लेने की गलती नहीं करती हैं। जिस तरह से भारत के खिलाफ मुकाबले में अफगानिस्तान ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को जीत के लिए पसीना बहाने पर मजबूर कर दिया, उसके बाद विश्वकप और भी रोमांचक हो गया है। भारत के खिलाफ काफी करीबी मुकाबले में हारने के बाद अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को खुली चुनौती दी है।

अफगानिस्तान के कप्तान गुलबदीन नइब ने बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले अपने इरादे साफ कर दिए हैं। कप्तान ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हम तो डूबे हैं सनम तुमको भी ले डूबेंगे। उनके इस बयान से साफ है कि विश्वकप में अपनी पहली जीत को लेकर अफगानिस्तान बेताब है और वह बांग्लादेश के खिलाफ कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। बता दें कि भारत के खिलाफ हार के बाद अफगानिस्तान विश्वकप के मुकाबले से बाहर हो गई है। लेकिन बांग्लादेश की उम्मीदें अभी भी विश्वकप में जीवित हैं। लिहाजा अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाला मुकाबला बांग्लादेश के लिए काफ अहम है।

भारत के खिलाफ मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम महज 11 रनों से हार गई। आखिरी ओवर में जिस तरह से मोहम्मद शमी ने हैट्रिक अपने नाम की उसके साथ ही अफगानिस्तान की जीत की उम्मीदें खत्म हो गईं। विश्वकप में आज होने वाले मुकाबले से पहले अफगानिस्तान के कप्तान नइब ने कहा कि वह इस मैच में बांग्लादेश को हराएंगे। उन्होंने कहा कि हम तो डूबे हैं सनम, तुमको लेकर डूबेंगे। बता दें कि अभी तक विश्वकप में बांग्लादेश एक भी जीत हासिल नहीं कर सका है। लगातार छह मैचों में अफगानिस्तान को हार का सामना करना पड़ा है, जिसकी वजह से अंकतालिका में उसके पास एक भी अंक नहीं है।

बता दें कि अफगानिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ अपना पहला मैच 2014 में खेला था, जिसमे अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 32 रनों से मात दी थी। लेकिन दोनों टीमों के बीच हुए कुल मुकाबलों की बात करें तो बांग्लादेश ने 4 और अफगानिस्तान ने 3 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं बांग्लादेश की बात करें तो विश्वकप में अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए बांग्ला टाइगर्स को इस मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए बांग्लादेश को हर मैच में जीत दर्ज करनी होगी।

Story first published: Monday, June 24, 2019, 11:06 [IST]
Other articles published on Jun 24, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+