For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी से पहले मुंबई के खेमे में मचा तहलका, 4 खिलाड़ियों को हुआ कोरोना

Syed Mushtaq Ali
Photo Credit: BCCI/Twitter

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच पिछले दो सालों में घरेलू क्रिकेट पर अच्छा खासा प्रभाव पड़ा है, जिसके चलते घरेलू स्तर पर खिलाड़ियों को ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिला है। इसको ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई ने कुछ समय पहले अपने घरेलू क्रिकेट कैलेंडर को रिलीज किया था जिसके तहत 2021-22 सेशन का सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से किया जायेगा। टी20 प्रारूप में खेले जाने वाले इस नेशनल टूर्नामेंट का आगाज 4 नवंबर से 22 नवंबर के बीच खेला जाना है। इसको लेकर सभी राज्यों की टीमों ने अपने खिलाड़ियों का चयन कर कैम्प लगाना शुरू कर दिया है।

इस फेहरिस्त में मुंबई ने भी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिये अपनी टीम का ऐलान कर दिया है और उन्हें कैम्प पहुंचने के लिये आदेश दिया है। हालांकि इस बड़े टूर्नामेंट से पहले मुंबई के खेमें में उस वक्त तहलका मच गया जब उसकी टीम के एक, दो नहीं बल्कि 4 खिलाड़ी कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाये गये हैं।

और पढ़ें: जानें क्यों CVC कैपिटल से छिन सकती है IPL में अहमदाबाद की टीम, ललित मोदी ने BCCI पर साधा निशाना

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिये मुंबई की टीम के 4 खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं और मैनेजमेंट ने उनके रिप्लेसमेंट का भी चुनाव कर लिया है। नाम न बताने की शर्त पर बीसीसीआई के एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कहा,' सीनियर टीम के 4 खिलाड़ी कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट में पॉजिटिव पाये गये हैं। इसमें शम्स मुलानी, सैराज पाटिल, प्रशांत सोलंकी और सरफराज खान का नाम शामिल है।'

बीसीसीआई अधिकारी ने आगे साफ किया कि मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) ने इन चारों खिलाड़ियों को क्वारंटीन कर दिया गया है और उनकी जगह 4 रिप्लेसमेंट को भी चुन लिया गया है और जल्द ही उनके नाम का भी ऐलान किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि मुंबई की टीम को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के एलिट ग्रुप बी में रखा है जो इस घरेलू टी20 टूर्नामेंट के लीग ग्रुप का पहला मैच गुवाहाटी के खिलाफ 4 नवंबर को खेलेगी।

और पढ़ें: T20 WC में लगभग खत्म हुआ बांग्लादेश का सफर, इंग्लैंड ने हासिल की लगातार दूसरी बड़ी जीत

बीसीसीआई सूत्र ने कहा,'हम खिलाड़ियों का रैपिड आरटीपीसीआर टेस्ट (जिनका नाम बतौर रिप्लेसमेंट शामिल किया गया है) कराया है और फिलहाल उनकी रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। उनकी रिपोर्ट आने के बाद ही हम उन्हें टीम में जुड़ने की हरी झंडी देंगे। हम टूर्नामेंट में भाग लेने वाली बाकी टीम के खिलाड़ियों का भी आरटीपीसीआर टेस्ट भी करा रहे हैं।' आपको बता दें कि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का पहला मैच कर्नाटक और मुंबई के बीच खेला जायेगा।

Story first published: Wednesday, October 27, 2021, 21:39 [IST]
Other articles published on Oct 27, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+