आईपीएल : किंग्स इलेवन ने टॉस जीता, क्षेत्ररक्षण का फैसला (लीड-2)

By Staff

कोलकाता, 25 मई (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के एक अहम मैच में किंग्स इलेवन पंजाब ने टॉस जीतकर कोलकाता नाइटराइडर्स को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है।

कोलकाता के इडन गरडस स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल के 52 वें ट्वेंटी 20 क्रिकेट मुकाबले के काफी रोमांचक होने की उम्मीद जताई जा रही है।

इसी टूर्नामेंट के एक अन्य मैच में बंगलौर रॉयल चैलेंजर्स डेक्कन चार्जर्स को हराकर अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंच गई है।

प्रतियोगिता में सबसे निचले स्थान पर जाने से बचने के लिए रॉयल चैलेंजर्स को यह मैच जीतना जरूरी था।

हैदराबाद में खेले गए इस मैच में डेक्कन चार्जर्स ने बंगलौर रॉयल चैलेंजर्स के सामने जीत के लिए 166 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे बंगलौर ने पांच विकेट के नुकसान पर छह गेंद रहते हासिल कर लिया।

हालांकि तीसरे ओवर में ही रॉयल चैलेंजर्स के सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर आउट हो गए, लेकिन इसके बाद कैलिस और मिस्बाह उल हक ने कमान संभाली और स्कोर को आगे बढ़ाना शुरू किया।

कालिस जब 31 के निजी स्कोर पर रन आउट हुए तब उनका साथ कप्तान राहुल द्रविड़ ने दिया। मिस्बाह 28 गेंद में 34 रन बनाकर रवि तेजा की गेंद के शिकार बने, लेकिन द्रविड़ की बल्लेबाजी जारी रही।

इसके बाद 31 रन पर द्रविड़ के आउट होने के बाद कैमरून वाइट और बालचंद्रन अखिल ने टीम की नैया पार लगाई।

इससे पहले डेक्कन चार्जर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवरों में 165 रन बनाए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Sunday, May 25, 2008, 20:43 [IST]
Other articles published on May 25, 2008
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+