Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

T20 वर्ल्ड कप से पाक out, ऑस्ट्रेलिया ने 21 रन से हराया

नयी दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच हारकर पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गया है। मोहाली में हुए मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया ने उसे 21 रनों से हराकर मुकाबले से बाहर कर दिया। मैच के हीरो रहे ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज जेम्स फुकनर, जिन्होंने पाकिस्तान के बल्लेबाजी क्रम की कमर तोड़ दी।

फुकनर ने 27 रन देकर पांच विकेट हासिल किए और पाक को हराकर सेमीफाइनल में जगह पाने के लिए एक कदम और बढ़ा लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान के सामने 194 रनों का लक्ष्य रखा। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीवन स्मिथ ने नाबाद 61, ग्लेन मैक्सवेल ने 30, शेन वॉटसन ने नाबाद 44 बनाए।

जबकि 194 रनव का पीछा करने आई पाकिस्तान की टीम 20 ओवरो में 8 विकेट पर 172 रन ही बना सकी। पाकिस्तानी टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनिंग करने उतरे अहमद शहजाद ने जल्दी विकेट गंवा बैठे, जबकि दूसरे छोर पर डटे शारजील खान ने 30 रन की पारी खेली। इस हार के साथ ही पाकिस्तान का सफर टी20 वर्ल्ड कप में खत्म हो गया।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:13 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+