For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पत्नी की एक गलती की वजह से इस पाकिस्तानी क्रिकेटर का करियर खतरे में !

नई दिल्ली। पाकिस्तान के क्रिकेटर अहमद शहजाद 4 महीने से बैन का झेल रहे हैं। मई महीने में पांच टीमों के वनडे टूर्नामेंट के दौरान शहजाद का यूरिन सैंपल लिया गया था, जिसके जांच में वह प्रतिबंधित दवा लेने के दोषी पाए गए। 11 जून को पाकिस्‍तान बोर्ड को इसकी जानकारी मिली थी।

घटना में नया मोड़:

घटना में नया मोड़:

बताया जा रहा है कि शहजाद जनबूझकर ड्रग्स नहीं लेते थे बल्कि उनकी पत्नी की एक गलती के चलते उन्हें यह सब झेलना पड़ रहा है।क्रिकबज में छपी खबर के मुताबिक अहमज शहजाद को उनकी पत्नी ने गलती से कैंसर की दवाई दे दी जिसके कारण उनके डोप में प्रतिबंधित टीएचसी 1 पाया गया।

पत्नी ने दे दी कैंसर की दवा:

पत्नी ने दे दी कैंसर की दवा:

दरअसल, 3 मई को अहमद शहजाद को पाकिस्तान कप टूर्नामेंट में बलूचिस्तान के खिलाफ मैच खेलना था उस टीम के कप्तान भी वहीं थे।मैच वाले दिन जब वह सुबह सो कर उठे तो उन्हें चक्कर आया और उनका जी मिचिला रहा था। शहजाद ने अपनी पत्नी से दवा मांगी। उन्होंने शहजाद को गलती से ग्रेविनेट की जगह उनकी मां द्वारा ली जाने वाली कैंसर की दवा दे दी।

PCB ने नहीं माना पूरी तरह से दोषी:

PCB ने नहीं माना पूरी तरह से दोषी:

पीसीबी ने 'पाकिस्तान एंडी डोपिंग एजेंसी' से इस मामले में एक स्वतंत्र बोर्ड के गठन के लिए निवेदन किया। चूकी अहमद शहजाद के यूरिन सैंपल में प्रतिबंधित पदार्थ की मौजूदगी की वजह उनकी मां द्वारा ली जा रही कैंसर की दवा ड्रोनाबिनोल (Dronabinol) थी, इसलिए 'पाकिस्तान एंडी डोपिंग एजेंसी' और पीसीबी इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि उनका 'उद्देश्य बेईमानी या खेल के दौरान अपने प्रदर्शन में वृद्धि के लिए प्रतिबंधित पदार्थ का सेवन' करना नहीं था।

शोएब अख्तर ने खुद को बताया 'डॉन ऑफ क्रिकेट' तो भारतीय फैंस ने कुछ इस तरह लिए मजे

Story first published: Tuesday, October 9, 2018, 16:54 [IST]
Other articles published on Oct 9, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+