पनामागेट स्कैंडल में आया दिग्गज पाकिस्तानी क्रिकेटर अहमद शहजाद का नाम
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के एक लोकल जर्नलिस्ट ने स्टार क्रिकेटर अहमद शहजाद का नाम पनामा गेट स्कैंडल में लेकर फिर से हलचल पैदा कर दी है। पाकिस्तानी टीवी जर्नलिस्ट और कॉलमनिस्ट जावेद चौधरी ने अपने शॉ में अहमद शहजाद का पनामा पेपर्स में लिंक होने का दावा किया है।
चौधरी के इन आरोपों के बाद अहमद शहजाद ने ट्वीट कर इसे कॉमेडी शो बताते हुए अपने ऊपर लगे पनामा लिंक्स के आरोपों का खंडन किया है। पनामागेट स्कैंडल में अहमद शहजाद का नाम आने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम भी शहजाद का सपोर्ट करने के लिए बाहर आई है।
|
शहजाद ने किया खंडन
अहमद शहजाद ने आरोपों का तुरंत खंडन करते हुए इसे कॉमेडी शॉ बताया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि आपसे 100 प्रतिशत असहमत हूं। खेल को राजनीति के बीच कोई संबंध नहीं होना चाहिए।
|
इमाद वसीम ने दिया शहजाद का साथ
पाकिस्तान के ऑलराउंडर प्लेयर इमाद वसीम ने शहजाद का सपोर्ट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि 'सीमा रेखा पार मत करो और अपना काम करों। क्रिकेट को सपोर्ट करते रहो। पाकिस्तान जिंदाबाद'।
|
हसन अली ने कहा क्रिकेट को राजनीति से दूर रखें
वहीं हसन अली ने शहजाद का समर्थन करते हुए लिखा कि मैं आपसे बिल्कुल सहमत हूं और क्रिकेट को राजनीति से दूर रखना चाहिए। पाकिस्तान में खेल को सपोर्ट करते रहे।

क्या है पनामा स्कैंडल
2015 में दुनिया भर के बड़े पत्रकारों ने मिलकर पानामनियन कंपनी मोसेक फोनसेका द्वारा इकट्ठा किया हुआ 1 करोड़ 15 लाख गुप्त फाइलों को लीक कर दिया था। इन पेपर्स में कई राजनेताओं और दुनिया भर के सेलिब्रिटीज के विदेशी कंपनियों में शेयर होने की बात कही थी, जो उनकी सरकारों नहीं पता है। इस स्कैंडल में पाकिस्तान के कई बड़े नेताओं का नाम आ चुका है। अब क्रिकेटर अहमद शहजाद का नाम आने से एक बार फिर से हलचल पैदा हो गयी है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
