मेसी, मैराडोना का क्लोन चाहती हैं अर्जेटीना राष्ट्रपति
ब्यूनस आयर्स। अर्जेटीना की राष्ट्रपति क्रिस्टीना किर्सनर को उम्मीद है कि उनकी टीम शुक्रवार से दक्षिण अफ्रीका में शुरू हो रहे फीफा विश्व कप-2010 में शानदार प्रदर्शन करेगी। किर्सनर ने अपने फुटबाल प्रेम का इजहार करते हुए लियोनेल मेसी और डिएगो मैराडोना जैसे कुछ खिलाड़ियों का क्लोन तैयार करने का अच्छा सुझाव दिया है।
किर्सनर गुरुवार को मार्कोस पाज शहर की एक क्लोन प्रयोगशाला के दौरे पर थीं। इसी दौरान उन्होंने मजाक में स्ट्राइकर मेसी और महान कप्तान और मौजूदा कोच मैराडोना का क्लोन तैयार करने का सुझाव दिया।
क्लिक करें- मेस्सी का होगा फीफा 2010
किचनर ने कहा, "हमें मेरी, गोंजालो हियूएन, कार्लोस तेवेज, मैराडोना, जुआन सबास्टियन वैरोन जैसे कुछ खिलाड़ियों का क्लोन तैयार करना चाहिए।" मार्कोस पाज शहर के क्लोन प्रयोगशाला के वैज्ञानिक अब तक भेड़, बकरियों और सुअरों का क्लोन तैयार करते आए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications