For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विराट कोहली ने फिर की इस अफ्रीकी खिलाड़ी की तारीफ, इस बार मिला प्यारा जवाब

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी व निर्णायक मैच जोहानिसबर्ग में खेला जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। जिसके बाद अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज एडेन मार्करम ने शतकीय पारी खेली। उन्होंने 17 चौकों और 1 छक्के की मदद से शानदार 152 रन बनाए। ये मार्करम का 10वां टेस्ट मैच था, जिसमें उन्होंने अपने करियर का चौथा शतक जड़ा। मार्करम साउथ अफ्रीका की ओर से बतौर टेस्ट ओपनर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने के मामले में चौथे नंबर पर आ गए हैं।

मार्करम-अमला के बीच दूसरे विकेट के लिए 89, जबकि तीसरे विकेट के लिए डीविलियर्स ने मार्करम के साथ 105 रन जोड़े। डीविलियर्स ने इस दौरान 7 चौकों और 1 छक्के की मदद से 69 रन बनाए। वहीं छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए टेंबा बाउमा ने पहले दिन की समाप्ति तक 25 रन बना लिए। उनके साथ फिलहाल क्रीज पर क्विंटन डी कॉक (7) मौजूद हैं। पहले दिन का खेल खत्म होने तक अफ्रीका ने 6 विकेट खोकर 313 रन बनाए।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से पैट कमिंस ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए। उनके अलावा चाड सायर्स को 2, जबकि नाथन लियोन को 1 सफलता हासिल हुई। बता दें कि मार्करम ने इससे पहले तीसरे टेस्ट मैच के दौरान भी शतक लगाया था। मार्करम की इन रिकॉर्डतोड़ पारियों ने भारतीय कप्तान विराट कोहली का दिल जीत लिया। कोहली ने मार्करम की बैटिंग की तारीफ करते हुए पहले ट्वीट किया था कि 'मार्करम को देखना शानदार है।' वहीं इस बार कोहली ने केवल मार्करम लिखकर इमोजी से उनकी तारीफ की है।

मौजूदा समय के दुनिया के बेस्ट बल्लेबाज कहे जाने वाले विराट कोहली से तारीफ सुनना हर युवा क्रिकेटर का सपना होता है। इसलिए मार्करम का खुश होना तो बनता है। मैत के बाद मार्करम ने कोहली से तारीफ को लेकर कहा कि "यह बेहद स्पेशल फीलिंग है। बहुत सारे खिलाड़ी जो मुझसे थोड़ी ज्यादा उम्र के हैं मैं उनसे सीखने की कोशिश करता हूं। वह (कोहली) उनमें से एक है। उनकी बराबरी करना ही मेरे लिए प्रेरणा है। और उनकी रन बनाने की भूख मुझे स्कोरबोर्ड पर कुछ करने के लिए प्रेरित करती है।"

बता दें कि भले ही कोहली और मार्करम अभी एक दूसरे के साथ नहीं खेल रहे हैं लेकिन कोहली मार्करम के सबसे बुरे दौर के साक्षी रहे हैं। दअसल अभी भारत ने मार्करम की कप्तानी में ही दक्षिण अफ्रीका को पहली बार वनडे सीरीज में 5-1 से हराया था।

Story first published: Saturday, March 31, 2018, 11:24 [IST]
Other articles published on Mar 31, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+