For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इस अफ्रीकी क्रिकेटर ने कहा- मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं, कप्तानी को लेकर बेताब नहीं हूं

नई दिल्ली। बल्लेबाज एडेन मार्कराम ने सोमवार को कहा कि वह टेस्ट क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई करना चाहते हैं लेकिन साथ ही स्पष्ट किया कि अगर उन्हें यह पद नहीं मिलता तो यह उनके लिए दुनिया का अंत नहीं होगा। अनुभवी बल्लेबाज फैफ डुप्लेसी के तीनों प्रारूप की कप्तानी छोड़ने के बाद क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) टेस्ट टीम के लिए उपयुक्त कप्तान की तलाश में है।

क्विंटन डिकॉक को सीमित ओवरों के दोनों प्रारूपों की कप्तानी सौंपी गई है। लेकिन दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेट निदेशक ग्रीम स्मिथ ने इस विकेटकीपर बल्लेबाज को टेस्ट कप्तानी सौंपने से इनकार किया है, जिसके बाद कई अन्य खिलाड़ी इस पद की दौड़ में शामिल हो गए हैं। मार्कराम ने 'स्पोर्ट24' से कहा, ''मैंने अपने देश की कप्तानी करने के बार में कभी बहुत अधिक नहीं सोचा। यह हमेशा मेरे लिए अंधेरे में तीर चलाने जैसा रहा है। लेकिन जब समाचार लिखने वाले लोगों के दिमाग में मेरा नाम कौंध रहा है तो यह जानकर अच्छा लगता है कि मेरे नाम पर भी विचार हो रहा है। मुझे यह पसंद होगा।''

उन्होंने कहा, ''लेकिन मैं पहले भी कह चुका हूं कि अगर मुझे कप्तानी नहीं मिलती तो यह मेरे लिए सब कुछ का अंत नहीं होगा। मैं इसके लिए बेताब नहीं होना चाहता हूं। मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं और उत्साहित हूं लेकिन मैं इसको लेकर बेताब नहीं हूं।''

मार्कराम की अगुवाई में ही दक्षिण अफ्रीका ने 2014 में दुबई में विश्व कप (अंडर-19) खिताब जीता था। वह डुप्लेसी की जगह कप्तान बनने की दौड़ में सबसे आगे हैं। उन्होंने कहा, ''निजी तौर पर मैं कप्तान और उससे जुड़े दायित्वों का पूरा आनंद लेता हूं।'' मार्कराम के अलावा जिन अन्य खिलाड़ियों के नाम पर विचार किया जा रहा है उनमें डीन एल्गर, तेम्बा बावुमा, रासी वान डर डुसेन और केशव महाराज शामिल हैं।

Story first published: Tuesday, May 19, 2020, 13:26 [IST]
Other articles published on May 19, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+