मुंबई। अक्सर पुरानी हिंदी फिल्मों में आपने देखा होगा कि दो सगे भाई या बहन कुंभ के मेले में बिछड़ जाते हैं और बड़े होने पर हमशक्ल बन जाते हैं लेकिन अब तो ये इंटरनेट पर भी होने लगा क्योंकि लोग यहां किसको-किससे मिला दें, आप समझ ही नहीं सकते हैं।
और जब मसला चर्चित चेहरों का हो तो ये बात और भी खास हो जाती है, दरअसल हम ये बातें इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इंटरनेट पर लोगों ने भारत रत्न सचिन तेंदुलकर के 17 साल के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को मशहूर पॉप सिंगर और कैनेडियन आईकॉन जस्टिन बीबर का जुड़वा भाई बना दिया।
असल में जूनियर तेंदुलकर ने अपना 17वां जन्मदिन 24 सितंबर को पूरा किया है, इसलिए उस दिन उनके पापा ने बेटे के विश करते हुए अपनी और अर्जुन की एक शानदार तस्वीर ट्वीट की थी, जिसमें लोगों को अर्जुन बिल्कुल जस्टीन की तरह लगने लगे।
Uri Terror Attack: राहत हुए बे-राहत, हटाया गया फिल्म से गाना
लोगों ने उनकी हेयरस्टाइल से लेकर चाल-ढ़ाल तक में बीबर को खोज लिया और कुछ लोगों ने तो उनका नाम ही इंडियन जस्टिन बीबर रख दिया और इसके लिए सचिन को धन्यवाद देने लग गए।
यकीन नहीं आता को पढ़िए ये ट्वीट्स...
Arjun Tendulkar looks like Justin Bieber !! #ThankYouSachin
— Rahul Patel (@DGodRahul) 17 November 2013
Arjun Tendulkar looks like Justin Bieber..... pic.twitter.com/EJuBvQPr0R
— Fahim Farooq (@fahim_parekh) 24 September 2016