Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Video: लॉकडाउन के बीच सचिन ने दिया फिटनेस मंत्र, बताया फिट रहने का तरीका

नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते देश भर में लगे लॉकडाउन के दौरान बहुत सारे लोग बाहर अभ्यास नहीं कर पा रहे हैं और न ही किसी तरह की एक्सरसाइज के लिये जिम जा पा रहे हैं। ऐसे में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर लॉकडाउन के दौरान फिट रहने का मंत्र दिया है। इस वीडियो में सचिन तेंदुलकर रस्सी कूदते ( रोप स्कीपिंग) नजर आ रहे हैं, हालांकि यह रस्सी कूदना आम नहीं था।

सचिन तेंदुलकर अगर किसी चीज के बारे में बतायें और उसमें ट्विस्ट न हो ऐसा हो ही नहीं सकता, ठीक वैसे ही इस रोप स्कीपिंग में भी सचिन तेंदुलकर ने ट्विस्ट देते हुए अपने पैर में वजन बांधे रखा है और उस वजन के साथ रस्सी कूद रहे हैं।

और पढ़ें: रोहित शर्मा को लेकर गिलक्रिस्ट ने 2009 में ही कर दी थी भविष्यवाणी, 11 साल बाद ओझा ने किया खुलासा

अपनी इस वीडियो के साथ ही मास्टर ब्लास्टर ने फिट रहने का मंत्र भी दिया और कहा,'लॉकडाउन को दो महीने हो गए हैं लेकिन हम लोगों को हार नहीं माननी चाहिए और कुछ न कुछ करते रहना चाहिए। यह लॉकडाउन हर किसी के लिए काफी मुश्किल रहा है लेकिन हमें हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। आइए खुद को फिट और स्वस्थ रखें।'

गौरतलब है कि इस वीडियो में सचिन तेंदुलकर ने अपने पैर में वजन बांधा हुआ है उसके बावजूद वह तेजी से रस्सी कूदते नजर आ रहे हैं। इस बारे में बात करते हुए सचिन ने कहा,'इस बार मैं अलग तरह से रस्सी कूद रहा हूं, टखने में वजन के साथ।'

और पढ़ें: अब बलूचिस्तान में भी अफरीदी ने अलापा पुराना राग, लोगों ने किया जबरदस्त ट्रोल

उल्लेखनीय है कि देशव्यापी लॉकडाउन के बाद से ही सचिन तेंदुलकर लोगों के बीच धैर्य रखने और संयम बरतने की अपील करते नजर आये हैं। इससे पहले सचिन तेंदुलकर ने लोगों से अपने माता-पिता की खास देखभाल करने की भी अपील की थी। सचिन ने इंस्टाग्राम पर माता-पिता के साथ अपनी एक फोटो भी शेयर की है, जिसमें वह माता-पिता के साथ समय बिता रहे हैं।

इस पोस्ट में उन्होंने कहा, 'निस्वार्थ प्यार, जब हम बड़े हो रहे थे, तब हमारे माता पिता ने हमारा सपोर्ट किया और हमारी देखभाल की। मेरी जिंदगी में भी, मेरे माता पिता ने मेरा साथ दिया, मुझे रास्ता दिखाया। उसी की वजह से आज मैं इतना बड़ा मुकाम हासिल कर पाया हूं। इस मुश्किल समय में हमारे माता पिता को सबसे ज्यादा हमारी जरूरत है। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम उनका अच्छी तरह ध्यान रखें और उनकी देखभाल करें। वो सब कुछ करें जिनकी हमारे माता पिता को जरूरत है।'

देखें वीडियो:

Story first published: Tuesday, June 9, 2020, 22:29 [IST]
Other articles published on Jun 9, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+