Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हनुमा विहारी ने क्या गलत कर दिया जो वे भारत में नहीं खेल सकते? अजय जडेजा ने उठाया सवाल

]

नई दिल्लीः भारत के पूर्व बल्लेबाज अजय जडेजा ने चयनकर्ताओं पर सवाल उठाया है कि उन्होंने हनुमा विहारी को न्यूजीलैंड के खिलाफ ना चुनकर दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारत ए टीम में लेने का फैसला क्यों किया। यह सीरीज 25 नवंबर से कानपुर में शुरू हो रही है।

जडेजा ने क्रिकबज पर कहा, "विहारी को बेचारा इंसान बना दिया है। उनका प्रदर्शन अच्छा है। वह कुछ समय के लिए भारतीय क्रिकेट के साथ रहे हैं, प्रदर्शन अच्छा किया है। उन्होंने क्या गलत किया है? उन्हें भारत ए दौरे पर क्यों जाना चाहिए, वह घर पर टेस्ट मैच क्यों नहीं खेल सकते है? या उसे ए दौरे पर भी न भेजें। यह लोगों के दिमाग के साथ खिलवाड़ है।"

प्रियांक पांचाल की अगुवाई में भारत ए, 23 नवंबर से 9 दिसंबर तक ब्लोमफोन्टेन में 3 4-दिवसीय मैच खेलेगा, इससे पहले विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका में अपनी 3-टेस्टों की सीरीज शुरू करेगी।

हनुमा विहारी के टेस्ट टीम से बाहर होने से काफी लोगों की भौंहें तन गईं क्योंकि भारत के इस बल्लेबाज ने आखिरी बार सिडनी टेस्ट में ड्रॉ में मजबूत भूमिका निभाई थी। विहारी ने हैमस्ट्रिंग की चोट से जूझते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 161 गेंदों में 23 रन बचाकर मैच बचा लिया था।

वह गाबा में चौथे और अंतिम टेस्ट से चूक गए जिसमें भारत ने जीत हासिल की और इतिहास रचा। तब से विहारी ने भारत के लिए टेस्ट मैच नहीं खेले हैं। वह इंग्लैंड श्रृंखला के लिए टेस्ट टीम का हिस्सा थे लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने को नहीं मिला।

बीसीसीआई के पास तर्क हो सकते हैं कि हनुमा विहारी को मजबूत बल्लेबाज के तौर पर तराशा किया है जिनकी जरूरत विदेशी पिचों पर कहीं अधिक पड़ेगी। भारत में आसान हालातों में टीम इंडिया ज्यादा गेंदबाजों और दो-तीन स्पिनरों के साथ भी खेल जाती है। विहारी टीम संयोजन में कई बार फिट नहीं हो पाते।

Story first published: Tuesday, November 23, 2021, 12:23 [IST]
Other articles published on Nov 23, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+