
जल्द देखने को मिलेगा जबरदस्त प्रदर्शन
जडेजा ने एक शो के दौरान बुमराह पर टिप्पणी की। जडेजा ने कहा कि सीजन के दौरान बुमराह प्रति मैच 1.6 की दर से विकेट ले रहे हैं। उनकी औसत गति 138.2 किमी. प्रति घंटा है जोकि बाकी बोल्ट (133.15 किमी. प्रति घंटा) और जेम्स पैटिन्सन (135.3 किमी. प्रति घंटा) से अधिक है। लेकिम हम कहें कि बुमराहा का ये सर्वश्रेष्ठ है तो यह नहीं है। वो बेहतरीन गेंदबाज हैं। उनका प्रदर्शन अभी आना बाकी है। यह जल्द ही आपको देखने को मिल सकता है।
वरुण चक्रवर्ती ने छोड़ी दी थी नौकरी, अब IPL में मचा रहे हैं धमाल

स्टीक बाउंसर रहे
उन्होंने आगे कहा, ''बुमराह जब पिछले साल विंडीज गए थे तो आप उनकी लय देख सकते थे। उन्होंने लाजवाब गेंदबाजी की। उनके बाउंसर बहुत स्टीक थे। वैसे लय में अभी तक बुमराह आ नहीं पाए हैं। इसके पीछे क्या कोविड-19 है। या इसके कारण क्रिकेट न खेल पाना है। उनका सर्वश्रेष्ठ आना अभी बाकी है।

कार्तिक पर भी बोले
अजय जडेजा ने दिनेश कार्तिक पर भी अपनी बात रखी, जिन्होंने केकेआर की कप्तानी छोड़ी। जडेजा ने कहा, ''अक्सर ऐसी चीजें देखने को कम मिलती है। अभी दो सप्ताह पहले ही मनोज तिवाड़ी ने बयान दिया था कि दिनेश से कप्तानी लेकर इयोन मोर्गन को दी जा सकती है। आप देखें- मनोज कोलकाता से ही है। यह चीज दर्शाती है कि अंदर पहले से ही बहुत कुछ चल रहा था। शायद सीजन शुरू होने से पहले ही।''


Click it and Unblock the Notifications
