For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अजिंक्य रहाणे के घर गूंजी किलकारी, हरभजन ने ट्वीट के जरिए दी बधाई

नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में उप-कप्तानी की जिम्मेदारी संभालने वाले भारतीय क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे के लिए खुशी की खबर आई है। रहाणे की पत्नी राधिका ने एक बच्ची को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी टर्बनेटर हरभजन सिंह ने अपने एक ट्वीट से दी है। कुछ दिन पहले ही राधिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अजिंक्य रहाणे के साथ अपने बेबी बंप की तस्वीर पोस्ट की थी और सोशल मीडिया में ऐलान कर दिया था कि वह जल्द ही मां बनने वाली है।

ऑफ ब्रेक स्पिनर हरभजन सिंह ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, "शहर में नए डैडी को बधाई, आशा है कि मम्मी और छोटी राजकुमारी स्वस्थ होगी। जीवन का मजेदार हिस्सा अब अज्जू शुरू होता है।" विशाखापट्टनम टेस्ट खत्म होते ही रहाणे अपनी वाइफ और बेटी से मिलने मुंबई रवाना हो सकते हैं।

रहाणे और राधिका बचपन के दोस्‍त थे और एक-दूसरे के पड़ोसी थे। दोनों का घर अलग बगल ही था। साल 2014 में ही उन्होंने अपने बचपन के प्यार को शादी में तब्दील कर लिया था। राधिका और रहाणे की शादी दोनों के घर वालों की मर्जी से हुई थी।

माैजूदा समय रहाणे साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए व्यस्त हैं। भारत ने पहली पारी में 7 विकेट गंवाकर 502 रन बनाए। रोहित शर्मा ने 176 तो मयंक अग्रवाल ने 215 रनों की पारी खेली, लेकिन रहाणे का बल्ला शांत रहा। वह महज 15 रन ही बना सके। जवाब में साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 431 रन बनाए हैं।

Story first published: Saturday, October 5, 2019, 12:05 [IST]
Other articles published on Oct 5, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+