Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विशाखापटनम टेस्ट: मिलिए जीत के असली नायकों से...

विशाखापटनम। आज यहां भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को (246) रनों से हरा दिया। इसके साथ ही पांच टेस्ट मैच की सीरीज में एक-शून्य की बढ़त बना ली है।

इस मैच में टीम इंडिया शुरू से ही अंग्रेजों पर हावी रही और बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग तीनों ही क्षेत्रों में कप्तान कोहली की आर्मी ने बढ़िया प्रदर्शन किया और जीत अपने नाम की।

वैसे आज की मैच के असली हीरो तो टीम इंडिया के स्पिनर्स रहे जिनकी फिरकी में उलझकर अंग्रेज चारों खाने चित्त हो गए। आर अश्विन, रविंद्र जडेजा और पहला मैच खेल रहे जयंत यादव की तिकड़ी ने कुल 15 विकेट लिए।

कप्तान कोहली ने जब अपनी टीम में तीन स्पिनर्स रखे थे तो हर कोई हैरान था लेकिन आज मैच का रिजल्ट आने के बाद पता चला की कोहली के एकादश में तीन स्पिनर्स क्यों थे?

एक नजर स्पिनर्स की कामयाबी पर

आर अश्विन : पहली इनिंग में 5, दूसरी इनिंग में 3 विकेट लिए।

रविंद्र जडेजा जडेजा : पहली इनिंग में 1, दूसरी इनिंग में 2 विकेट लिए।

जयंत यादव: अपने डेब्यू टेस्ट की पहली इनिंग में 1, दूसरी इनिंग में 3 विकेट लिए।

इन सबके अलावा टीम इंडिया की जीत में महत्वपूर्ण रोल कप्तान कोहली और पुजारा ने भी निभाया।

50th टेस्ट में छाए कोहली

कोहली ने विशाखापट्टनम में 50th टेस्ट खेला।
पहली इनिंग में 167 और दूसरी में 81 रन बनाए।

और पुजारा का बल्ला तब चला जब भारत को जरूरत थी, पूजारा ने संयम से शतक ठोंका और इंडिया को मजबूत बनाया।

मालूम हो कि भारत ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 405 रनों की चुनौती रखी थी लेकिन दूसरी पारी में इंग्लैंड की पूरी टीम महज 158 रनों पर सिमट गई।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+